Oneplus Nord आज भारतीय बाजार में होगा लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 21 Jul 2020 09:40 AM IST
सार

वनप्लस नॉर्ड आज भारत में होगा लॉन्चयूजर्स को मिल सकते हैं चार कैमरे30,000 से 37,000 रुपये के बीच हो सकती है कीमत

विज्ञापन
Oneplus Nord smartphone set to launch in india today know expected price and specs
OnePlus Nord - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    दिग्गज टेक कंपनी वनप्लस (Oneplus) आज अपना किफायती स्मार्टफोन नॉर्ड (Oneplus Nord) भारत में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को इस अपकमिंग स्मार्टफोन में चार कैमरे, एचडी डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में जंबो बैटरी भी दी जा सकती है। वहीं, यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में मौजूद सैमसंग, शाओमी, वीवो और रियलमी के डिवाइस को कड़ी टक्कर देगा।

    वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम आज शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक OnePlus Nord AR एप पर लाइव देखा जा सकता है।

    विज्ञापन

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड की कीमत 30,000 से 37,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें