Realme C15 स्मार्टफोन 28 जुलाई को होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 21 Jul 2020 11:40 AM IST
सार

Realme C15 स्मार्टफोन 28 जुलाई को होगा लॉन्चमिल सकती है 6,000 एमएएच की बैटरीनहीं मिली कीमत की जानकारी

विज्ञापन
Realme C15 smartphone launch in indonesia on 28 july 2020 know expected price and specs
Realme C15 - फोटो : realme Indonesia

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने हाल ही में C सीरीज के तहत C11 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज के लेटेस्ट अपकमिंग स्मार्टफोन रियलमी सी15 (Realme C15) को 28 जुलाई 2020 के दिन इंडोनेशिया में लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया की साइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक रियलमी सी15 की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    कंपनी के मुताबिक, रियलमी सी15 स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम इंडोनेशिया में 1 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे) से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।

    विज्ञापन

    रियलमी सी15 स्मार्टफोन का डिजाइन सी11 से मिलता-जुलता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यूजर्स को रियलमी के इस अगामी स्मार्टफोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें