Jio Update: अब जियो के ग्राहक टीवी से कर सकेंगे वीडियो कॉल, जानें इस नए फीचर के बारे में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Aug 2021 11:44 AM IST
सार

जियो ‘Camera on Mobile' फीचर की टेस्टिंग पिछले कुछ महीनों से कर रहा था और अब इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए पेश किया गया है।

विज्ञापन
Jio Fiber Users Can Now Make Video Calls from TV Using Their Android Smartphone know how
JioJoin TV Calls - फोटो : jio

    विस्तार

    Jio Fiber के यूजर्स अब अपने स्मार्ट टीवी से वीडियो कॉल कर सकते हैं। जियो फाइबर ने इस फीचर को Camera on Mobile नाम दिया है। सबसे खास बात यह है कि जियो फाइबर के यूजर्स को टीवी से वीडियो कॉलिंग के लिए अलग से किसी कैमरे की जरूरत नहीं होगी। जियो फाइबर का यह नया फीचर JioJoin एप के जरिए मिलेगा। बता दें कि जियोज्वाइन को पहले JioCall के नाम से जाना जाता था। JioJoin एप एंड्रॉयड आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है।

    JioJoin एप की मदद से यूजर्स अपने फोन के कैमरे को वीडियो कॉल के लिए एक इनपुट डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि जियो फाइबर के साथ JioFiberVoice नाम से कॉलिंग सर्विस मिलती है। जियो के ग्राहक JioJoin एप से अपने मोबाइल के जरिए लैंडलाइन नंबर से भी वॉयस कॉल कर सकेंगे। जियो ‘Camera on Mobile' फीचर की टेस्टिंग पिछले कुछ महीनों से कर रहा था और अब इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए पेश किया गया है।

    विज्ञापन

    जियो फाइबर के ग्राहक टीवी से कैसे करें वीडियो कॉलिंग?

    मोबाइल कैमरे से टीवी पर वीडियो कॉलिंग शुरू करने के लिए सबसे पहले JioJoin एप में मोबाइल नंबर के साथ साइनइन करना होगा। इसके बाद एप में दिख रहे ‘Camera on Mobile' फीचर को ऑन करना होगा। इसके बाद आप अपने टीवी पर वीडियो कॉल कर सकेंगे। Jio Fiber ने बेहतर कॉलिंग के लिए 5GHz वाई-फाई बैंड के इस्तेमाल का सुझाव दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि हाल के कुछ दिनों में शाओमी और वनप्लस जैसी कंपनियों ने टीवी से कॉलिंग के लिए वेबकैम पेश किए हैं, जबकि जियो ने वेबकैम के तौर पर मोबाइल के कैमरे को टीवी पर इस्तेमाल करने की सुविधा दे दी है जो कि एक बड़ी बात है। ऐसे में जियो फाइबर के ग्राहकों को अलग से वेबकैम खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें