Instagram में आया शानदार एडिटिंग टूल, Reels बनाने में आएगा मजा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Apr 2023 03:09 PM IST
सार

वीडियो एडिटिंग को लेकर Instagram Reels में बड़ा बदलाव हुआ है। नए अपडेट के बाद आप Instagram Reels में वीडियो क्लिप, ऑडियो, स्टीकर और टेक्स्ट एक ही स्क्रीन पर अपलोड कर सकेंगे। पहले ये सारे काम अलग-अलग करने पड़ते थे।

Instagram update brings TikTok like Reels editing and discovery
Instagram Reels - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Instagram धीरे-धीरे टिकटॉक के सारे फीचर्स जारी कर रहा है। इंस्टाग्राम के रील्स की शुरुआत ही भारत में TikTok के बैन होने के बाद हुई थी और आज भारत में Instagram Reels ने टिकटॉक की जगह ले ली है। अब कंपनी ने Instagram Reels के लिए नया एडिटिंग टूल जारी किया है और साथ ही ट्रेंडिंग कंटेंट के लिए सर्च के लिए भी नया फीचर आया है।

    वीडियो एडिटिंग को लेकर Instagram Reels में बड़ा बदलाव हुआ है। नए अपडेट के बाद आप Instagram Reels में वीडियो क्लिप, ऑडियो, स्टीकर और टेक्स्ट एक ही स्क्रीन पर अपलोड कर सकेंगे। पहले ये सारे काम अलग-अलग करने पड़ते थे। नए अपडेट के बाद Instagram Reels की टाइमलाइन TikTok जैसी हो गई है।

    Instagram यूजर्स को ट्रेंडिंग वीडियो को सर्च करने के लिए भी अब एक आसान तरीका दे दिया गया है। अब एक नया रील्स पेज दिखेगा। नए अपडेट के साथ क्रिएटर्स के लिए नए टूल भी आए हैं जिसमें कंटेंट के परफॉरमेंस की जानकारी मिलेगी। Instagram Reels के नए अपडेट में गिफ्टिंग फीचर भी जुड़ा है। इस फीचर की मदद से क्रिएटर्स के फैन अपने फेवरेट क्रिएटर्स के लिए गिफ्ट भेज सकेंगे।

    और पढ़ें...