Just Corseca ने प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया नया ईयरबड्स, 20 घंटे तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Apr 2023 09:41 AM IST
सार

Just Corseca Snow Pods के प्रत्येक बड्स का वजन मात्र 38 ग्राम है। साथ ही हर बड्स में एक टच पैनल है, जिसकी मदद से आप कॉल्स सुन सकते हैं, वॉल्यूम बदल सकते हैं, म्युजिक मैनेज कर सकते हें और अपने स्मार्टफोन के वॉइस असिस्टेन्ट के साथ कम्युनिकेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Just Corseca Launches Premium TWS Earbuds Snow Pods in India
Just Corseca Snow Pods TWS - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू ब्रांड Just Corseca ने अपने नए ईयरबड्स Just Corseca Snow Pods को भारत में लॉन्च कर दिया है। Just Corseca Snow Pods कंपनी का प्रीमियम ईयरबड्स है जिसके साथ आकर्षक डिजाइन दी गई है। Just Corseca Snow Pods को प्रीमियम मैटेरियल से तैयार किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने अपने इस ईयरबड्स को लेकर शानदार साउण्ड का दावा किया है।

    Just Corseca के ‘Snow Pods’ ईयरबड्स JL6983D2 अडवान्स्ड ब्लूटुथ V5.3 चिप के साथ आते हैं, जिसकी कनेक्टिविटी सटीक है। इंटेलीजेंट चिप के कारण चार्जिंग केस का फ्लिप खोलते ही यह तुरंत और ऑटोमैटिक कनेक्ट हो जाते हैं।

    विज्ञापन

    इसके अलावा ‘Snow Pods’ को कई डिवाइसेज के साथ पेयर किया जा सकता है, ये यह आसानी किसी भी डिवाइस से कनेक्ट हो जाते हैं। ईयरबड्स को अर्गोनोमिकली डिजाइन किया गया है जो आराम के साथ-साथ शानदार ऑडियो परफोर्मेन्स भी देते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Just Corseca Snow Pods के प्रत्येक बड्स का वजन मात्र 38 ग्राम है। साथ ही हर बड्स में एक टच पैनल है, जिसकी मदद से आप कॉल्स सुन सकते हैं, वॉल्यूम बदल सकते हैं, म्युजिक मैनेज कर सकते हें और अपने स्मार्टफोन के वॉइस असिस्टेन्ट के साथ कम्युनिकेट कर सकते हैं।

    Just Corseca Snow Pods’ TWS के हर ईयरबड में 30mAh की बैटरी है जिसे लेकर 4 घंटे के बैकअप का दावा है। इसके चार्जिंग केस में 200mAh की बैटरी है। चार्जिंग केस के साथ कुल 20 घंटे का बैकअप है।

    Just Corseca - ‘Snow Pods’ TWS को उपभोक्ता 2,999 रुपये की कीमत पर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट corseca.in एवं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart और Nykaa आदि से खरीद सकते हैं। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिल रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें