भारत में जल्द होगी OnePlus Pad की लॉन्चिंग, मिलेगा यह प्रोसेसर
OnePlus Pad को मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था, लेकिन कंपनी ने इसकी बिक्री और कीमत को लेकर जानकारी नहीं दी थी। अब इसकी कीमत सामने आई है।

विस्तार
OnePlus Pad का जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। OnePlus Pad की पहली झलक फरवरी में हुए वनप्लस के क्लाउड 11 इवेंट में देखने को मिली थी। OnePlus Pad को मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था, लेकिन कंपनी ने इसकी बिक्री और कीमत को लेकर जानकारी नहीं दी थी। अब इसकी कीमत सामने आई है।
OnePlus Pad को लेकर कहा जा रहा है कि इसे 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसमें 9510mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
OnePlus Pad की कीमत 39,999 रुपये बताई जा रही है, हालांकि इसके साथ बैंक ऑफर्स भी मिल सकते हैं। OnePlus Pad की बिक्री भारत में 28-30 अप्रैल के बीच शुरू हो सकती है।
OnePlus Pad की बिक्री हालो ग्रिन कलर और सिंगल 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज में होगी। टैब में एंड्रॉयड 13 मिलेगा। इसमें 11.61 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जिसके साथ डायनेमिक रिफ्रेश रेट मिलेगा जो कि 144Hz तक का होगा। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 500 निट्स होगी।
डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और एचडीआर का भी सपोर्ट मिलेगा। OnePlus Pad के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जिसके साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। सेल्फी के लिए टैब के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वनप्लस पैड में स्मार्टफोन के साथ 5G सेल्युलर शेयरिंग की सुविधा है। टैबलेट में क्वाड-स्पीकर सेटअप के साथ डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है।
- Xiaomi 13 Ultra के साथ ही लॉन्च होगा Mi Band 8, डिजाइन आई सामने
- Just Corseca ने प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया नया ईयरबड्स, 20 घंटे तक चलेगी बैटरी
- Best TWS: कम कीमत में आते हैं यह बेस्ट ईयरबड्स, मिलेगा ANC का सपोर्ट, पानी में भी नहीं होंगे खराब
- सबसे पावरफुल गेमिंग फोन, मक्खन की तरह चलेगा बड़े से बड़ा गेम