Best TWS: कम कीमत में आते हैं यह बेस्ट ईयरबड्स, मिलेगा ANC का सपोर्ट, पानी में भी नहीं होंगे खराब

वायरलेस ईयरबड्स (TWS) को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। वायरलेस ईयरबड्स न सिर्फ स्टाइलिश होते हैं बल्कि अच्छी साउंड क्वालिटी भी देते हैं। पहले वायरलेस ईयरबड्स काफी महंगे हुआ करते थे इसलिए पहुंच से दूर थे। अब मार्केट में कम बजट में भी अच्छी साउंड क्वालिटी और एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन वाले वायरलेस ईयरबड्स उपलब्ध हैं। यदि आप भी कम कीमत में अच्छे वायरलेस ईयरबड्स की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 4 हजार रुपये से भी कम कीमत में आने वाले बेस्ट एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन वाले ईयरबड्स के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

OnePlus Nord Buds 2
वनप्लस इंडिया ने हाल ही में OnePlus Nord Buds 2 को लॉन्च किया है। इन ईयरबड्स को 2,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। OnePlus Nord Buds 2 के साथ शानदार बास और क्लियर ऑडियो क्वालिटी का दावा है। ईयरबड्स में एआई एल्गोरिद्म और एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन है जिसे लेकर 25dB तक न्वाइज कैंसिलेशन का दावा है। इसमें डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। OnePlus Nord Buds में डॉल्बी एटमॉस मोबाइल वर्जन और Dirac ऑडियो ट्यूनर भी है। बड्स में डुअल माइक है। इसके साथ बैलेंस्ड, सेरेनेड, बोल्ड और बास मोड्स हैं। बड्स में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 5 घंटे के बैकअप का दावा है।

Realme Buds Air 3
Realme Buds Air 3 में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर मिलता है जिसे लेकर बास बूस्ट का दावा है। बड्स के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन मिलता है। इसे TUV-Rheinland का सर्टिफिकेशन भी मिला है जिसे लेकर 42dB न्वाइज कैंसिल करने का दावा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.2 है। इसके साथ सबसे अच्छी बात यह है कि इससे आप एक साथ दो डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। Realme Buds Air 3 के साथ 30 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। Realme Buds Air 3 की कीमत 3,999 रुपये है।
- सबसे पावरफुल गेमिंग फोन, मक्खन की तरह चलेगा बड़े से बड़ा गेम
- Tech Tips in Hindi: लैपटॉप हो रहा है सुस्त, इन टिप्स से हो जाएगा सुपरफास्ट, नया खरीदने की जरूरत नहीं
- Cyber Attack: इंडोनेशियाई हैकर ग्रुप के निशाने पर 12,000 सरकारी वेबसाइट्स, सरकार ने जारी किया अलर्ट
- WhatsApp अकाउंट पर ऐसे एक्टिवेट करें टू-स्टेप वेरिफिकेशन