Vivo U20 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 22 Nov 2019 01:37 PM IST
Vivo U20 Launched In India Know Price Specifications And Offers
Vivo U20 - फोटो : amar ujala

    वीवो ने भारत में यू20 (Vivo U20) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, दमदार प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ने इससे पहले वीवो यू10 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा था। इस फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। तो आइए जानते हैं वीवो यू20 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    वीवो को इस फोन को 4 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा है। साथ ही कंपनी ने इस फोन के 4 जीबी रैम वाले वेरियंट की 10,990 रुपये और 6 जीबी रैम वाले वेरियंट की 11,990 रुपये कीमत रखी है। ग्राहक इस फोन को रेसिंग ब्लैक और ब्लेज ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं, इस फोन की सेल 28 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

    कंपनी ने इस फोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। साथ ही इस फोन को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिला है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड पाई और फनटच ओएस 9 पर काम करता है।

    कंपनी ने वीवो यू20 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं, यूजर्स को फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।

    कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4G एलईटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें