Honor 20 की कीमत में हुई 8,000 रुपये की कटौती, 26 नवंबर से सेल के लिए होगा उपलब्ध

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 22 Nov 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Honor 20 Price Cut In India Know Original Price Specifications And Offers
Honor 20 - फोटो : Flipkart

    हुवावे के सब-ब्रांड ऑनर ने अपने सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ऑनर 20 (Honor 20) की कीमत में कटौती की है। कंपनी ने इस फोन को जून में लॉन्च किया था। तब यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध था। लेकिन अब ऑनर इस फोन की ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए अमेजन के साथ साझेदारी की है। वहीं, ग्राहक इस फोन को 26 नवंबर से कम कीमत में खरीद सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 30 नवंबर तक ग्राहकों को ऑनर 20 की खरीदारी पर आकर्षक ऑफर्स भी मिलेंगे।

    ऑनर 20 की नई कीमत

    Honor 20 Pro, Honor 20
    Honor 20 Pro, Honor 20 - फोटो : social media

    ऑनर 20 को 6 जीबी रैम के साथ 32,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था, लेकिन अब कंपनी ने कटौती के बाद इस फोन की कीमत 24,999 रुपये कर दी है। इस फोन की कीमत में पूरे 8,000 रुपये कम आई है। वहीं, दूसरी तरफ ग्राहकों को अमेजन की सेल में इस फोन की खरीदारी करने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। तो इस हिसाब से ग्राहक इस फोन को 22,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन में 6.26 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। साथ ही यूजर्स को इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम का सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरा की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। यूजर्स 32 मेगापिक्सल वाले फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4G एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, यूजर्स को इस फोन मेें 3,750 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें