Google Maps: एंड्रॉयड ऑटो और कार प्ले में गूगल मैप्स 3डी बिल्डिंग फीचर कैसे करें ऑफ, पढ़ें सिंपल स्टेप्स

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 22 Apr 2024 01:31 PM IST
सार

गूगल मैप्स में कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं, उनमें से एक है 3डी बिल्डिंग फीचर। ये आसपास के व्यू को 3डी में दिखाता है। जानिए एंड्रॉयड ऑटो और कार प्ले में इसे कैसे ऑफ कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to turn off Google Maps 3D buildings on Android Auto and CarPlay
Google Maps - फोटो : Freepik

    विस्तार

    गूगल का लोकप्रिय नेविगेशन एप गूगल मैप्स कई खास फीचर्स के साथ आता है। इसमें 3डी बिल्डिंग का विकल्प मिलता है। ऐसे में जब से ये फीचर गूगल मैप्स में आया है, इसका काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। कार से नेविगेशन के दौरान अगर आप एंड्रॉयड ऑटो और कार प्ले में इसे बंद करना चाहते हैं तो यहां इस खबर में जानिए कैसे इसे ऑफ किया जा सकता है।

    कार के रुट पर गूगल मैप्स आसपास की बिल्डिंग को 3डी व्यू में प्रस्तुत करता है। इस फीचर की मदद से ड्राइवर को आसपास की चीजों की अच्छी जानकारी हो जाती है। हालांकि, अगर आपको ये फीचर पसंद नहीं आता है तो आप इसे बंद भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    • सबसे पहले अपनी कार के डिस्प्ले में फुल स्क्रीन में मैप्स को ओपन कर लें।
    • फिर आपको इसकी सेटिंग में जाना है।
    • इसके बाद पेज पर नीचे आने के बाद आपको 3डी बिल्डिंग का टोंगल नजर आएगा।
    • ये पहले से ऑटो ऑन होता है, आप इसे बंद कर दें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें