व्हाट्सएप चैनल में मिलेगी यह खास सुविधा

अमर उजाला

Wed, 12 June 2024

Image Credit : Freepik

व्हाट्सएप इन दिनों कई फीचर्स पर काम कर रहा है। ऐसे में व्हाट्सएप अपने चैनल फीचर को और बेहतर करने के लिए खास सुविधा ला रहा है। 

Image Credit : Freepik

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेटा के अधीन आने वाले व्हाट्सएप चैनल फीचर में दो चैनल्स को पिन करने की सुविधा देगा। 

Image Credit : Freepik

रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि इस फीचर को रोलआउट कर दिया गया है। मगर यह अभी एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। 

Image Credit : Freepik

व्हाट्सएप के इस फीचर के आने से यूजर्स को चैनल फीचर का बेहतर अनुभव मिलेगा। साथ ही यूजर्स चैनल्स के साथ अच्छे तरीके से तालमेल बिठा पाएंगे। 

Image Credit : Freepik

नए फीचर के तहत यूजर्स अपने पसंदीदा दो चैनलों को पिन कर सकेंगे। एक बार चैनल्स पिन हो गए, फिर यूजर्स उनके जरिए आसानी से हर तरह का अपडेट हासिल कर सकेंगे। 

Image Credit : Freepik

यूजर्स को चैनल में म्यूट, मार्क एस रीड समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में पिन की सुविधा भी मिलेगी। 

Image Credit : Freepik

नए अपडेट के जरिए यूजर्स आसानी से अपना पसंदीदा चैनल तलाश कर सकेंगे। साथ ही कोई भी अहम जानकारी उन्हें बेहतर ढंग से सबसे पहले मिल जाएगी। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More