अक्सर लोग अपना स्मार्टफोन किसी जगह पर रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में काफी लोग परेशान हो जाते हैं कि अब फोन कैसे खोजें।
Image Credit : Freepik
फोन अगर साइलेंट मोड पर था और अब मिल नहीं रहा है हैं तो दिक्कत और बढ़ जाती है, ऐसे में आगे जानिए क्या है इसका आसान तरीका।
Image Credit : Freepik
अगर एंड्रॉयड फोन साइलेंट मोड पर कही गुम हो गया है तो आगे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उसे तलाश सकते हैं।
Image Credit : Freepik
किसी अन्य डिवाइस पीसी, कंप्यूटर या फिर फोन से गूगल अकाउंट में लॉगइन करना होगा। इसके बाद एंड्रॉयड डॉट कॉम से जीमेल अकाउंट में लॉगइन करें।
Image Credit : Freepik
इसके बाद रिंग विकल्प को चुनें। ऐसा करने से फोन को एक खास तरह का सिग्नल मिलता है और फोन साइलेंट मोड से हटकर पूरी आवाज में रिंग करता है।
Image Credit : Freepik
आईओएस यूजर्स साइलेंट मोड पर गुम हुए डिवाइस को आगे बताए गए स्टेप्स के जरिए खोज सकते हैं।
Image Credit : Freepik
किसी अन्य आईओएस डिवाइस के जरिए आईक्लाउड अकाउंट का एक्सेस लें।
Image Credit : Freepik
इसके बाद फाइंड माए आईफोन फीचर की मदद लें और प्ले साउंड ऑन यूअर फोन के विकल्प को चुनें। इसके बाद जोर से फोन में रिंग बजेगी और आसानी से फोन को तलाशा जा सकता है।