सरकार ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए लॉन्च किया खास एप, 60 दिनों के भीतर होगी सुनवाई

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 02 Oct 2019 01:07 PM IST
Government Launch Consumer App For Customers Know About It
consumer app - फोटो : Consumer Affairs / Twitter

    मोदी सरकार ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए कंज्यूमर एप (Consumer App) को लॉन्च किया है। इस एप के जरिए ग्राहक किसी सेवा को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। उनकी शिकायत की सुनवाई 60 दिनों के अंदर होगी।

    इसके अलावा सरकार ने कहा है कि ग्राहकों की साधारण शिकायत का निपटारा 15 दिनों के भीतर होगा। लोगों की सुविधा के लिए इस एप में अंग्रेजी और हिंदी भाषा का सपोर्ट मिलेगा। इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    ये भी पढ़ें : अब आप फेसबुक पर शेयर कर सकेंगे WhatsApp स्टेटस, ये है तरीका

    केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने एप की लॉन्टचिंग पर कहा इस एप में ग्राहक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी भीहासिल कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा है कि हम उपभोक्ताओं की शिकायतों को जल्द-से-जल्द निपटारा करेंगे।

    Consumer App में मिलने वाली सेवाएं

    ग्राहक इस एप में एयरलाइंस और बैंकिंग के साथ 42 क्षेत्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकेंगे। शिकायत दर्ज कराने से पहले एप को डाउनलोड करके यूजर्स को एप में रजिस्टर करना होगा। ग्राहक इस एप के माध्यम से सरकार को सुझाव भी सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें