अपने स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट करें ये दो लोकप्रिय एप्स, 15 लाख से ज्यादा लोग कर चुके हैं डाउनलोड

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजालाHarendra Chaudhary
Sat, 21 Sep 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
After Camscanner Google removed these two popular Selfie camera app from Google play store
प्ले-स्टोर - फोटो : SmartHacks

    गूगल ने अपने प्ले स्टोर से दो सबसे पॉपुलर एप्स को रिमूव कर दिया है। गूगल का कहना है कि इन एप्स में उसे मैलिसियस कोड मिला है, जो एडवेयर की तरह काम कर रहा था। गूगल ने सभी यूजर्स को सलाह जारी करते हुए इन दोनों एप्स को जल्द से जल्द हटाने के लिए कहा है।

    Sun Pro Beauty Camera और Funny Sweet Selfie Camera, ये दोनों दोनों ही एप्स गूगल प्ले स्टोर पर काफी प्रसिद्ध हैं, और इन एप्स को 15 लाख ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं। गूगल का कहना है कि ये दोनों ही एप्स पॉप-अप एड के जरिये पैसा कमा रही थीं।

    विज्ञापन

    वहीं ये एड बैकग्राउंड में चलते रहते थे और यूजर को दिक्कत होती थी, साथ ही फोन की बैटरी भी जल्दी डाउन होती थी। गूगल ने सभी यूजर्स से इन एप्स को अपने स्मार्टफोन से अन-इंस्टॉल करने के लिए कहा है। मोबाइल सिक्योरिटी फर्म वंडेरा का दावा है कि दोनों ही एप्स में अनवांटेड एड के अलावा काफी मैलिसियस कोड भी थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दोनों ही एप्स दूसरी परमिशंस की तरह ऑडियो रिकॉर्डिंग की परमिशन भी मांगती थीं। हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ जब गूगल ने मैलिसियस कोड के चलते एप्स को डिलीट किया हो। हाल ही में गूगल से बेहद पॉपुलर एप CamScanner को भी अपने प्लेटफॉर्म से हटाया था। हालांकि CamScanner ने तुरंत ही समस्या को ठीक कर दिया था और गूगल स्टोर पर रिपब्लिश कर दिया था।

    हाल ही में गूगल ने डेवलपर्स के लिए नियमों को भी कड़ा किया है। गूगल के नए नियमों के मुताबिक नई एंड्रॉयड एप्स को अप्रूवल मिलने के लिए कम से कम तीन दिन का वक्त लगेगा। अब डेवलपर्स पहले की तरह सीधे ही एंड्रॉयड एप को पब्लिश नहीं कर सकेंगे, साथ ही उन्हें एप के अप्रूवल के लिए अब कोई तय सीमा भी नहीं बताई जाएगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें