CamScanner ने जारी किया बड़ा अपडेट, मिलेंगे कई सारे फीचर्स

दुनिया की लोकप्रिय डॉक्युमेंट प्रबंधन एप कैमस्कैनर (Cam Scanner) ने अपने यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में यूजर्स को नए फीचर्स मिलेंगे। अब इन फीचर्स के जरिए यूजर्स आसानी से फाइल ट्रांसफर करने के साथ दस्तावेजों को स्कैन कर सेव भी कर सकेंगे।
वहीं, कैम स्कैनर के उपभोक्ता डॉक्यूमेंट्स को हाई क्वालिटी में डिजिटली स्टोर कर पाएंगे। कैमस्कैनर के फीचर्स का इस्तेमाल प्राइम यूजर्स कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें 10 जीबी क्लाउड स्पेस भी दिया जाएगा। तो चलिए जानते हैं कैम स्कैनर के नए फीचर्स के बारे में...
1. इमेज से स्प्रेडशीट-
उपभोक्ता अब किसी दस्तावेज की तस्वीर लेकर इसे तत्काल स्प्रेडशीट में बदल सकते हैं।यह स्प्रेड शीट हर तरह से सहयोग करेगा।
2. बुक से ई-बुक-
उपभोक्ता आसानी से पुस्तक की तस्वीर लेकर इसे स्कैन कर सकते हैं। तस्वीर लेने के बाद बाईं और दाईं ओर के पन्ने अपने आप खुल जाएंगे ताकि आप कोई बुक का अहसास हो सके। मुड़े हुए टेक्स्ट भी स्पष्ट दिखने के लिए सीधे हो जाएंगे।
3. पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन को स्कैन करें-
पीपीटी शूटिंग मोड अत्यंत स्पष्टता के साथ प्रजेंटेशन की स्कैनिंग करने की सुविधा देता है।इसके किनारे मैनुअल फोकस किए बिना अपने आप तराशे हुए होते हैं।
4. अपने सर्टिफिकेट को प्रिंट करें-
उपभोक्ता अपने सर्टिफिकेट को स्कैन कर सकते हैं और इसका प्रिंट रेडीव्यू देख सकते हैं, साथ ही मुड़े हुए टेक्स्ट को सीधा कर सकते हैं।
5. सर्च करें और अनुवाद करें-
नया स्मार्ट ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (ओसीआर) के जरिये उपभोक्ता अपने स्कैन किए दस्तावेज का कोई भी टेक्स्ट खोज सकते हैं और इसका 60 से अधिक भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं। बता दें कि 200 देशों में 37 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कैमस्कैनर एप को डाउनलोड किया हैं। वहीं, प्रतिदिन 50,000 यूजर्स इस एप के साथ जुड़ रहे हैं।