गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाया डोनाल्ड ट्रंप का कैंपेन एप, एपल स्टोर पर अभी है मौजूद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Feb 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Google removed Donald Trump campaign app called Official Trump 2020 App from Play Store

    गूगल (Google) अपने प्ले-स्टोर से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन एप को हटा दिया है। गूगल ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप का एप प्ले-स्टोर की पॉलिसी का उल्लंघन कर रहा था। ट्रंप के कैंपेन एप को गूगल प्ले-स्टोर से हटाए जाने की रिपोर्ट सबसे एंड्रॉयड पुलिस ने दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एप पर किसी तरह का कंटेंट पिछले कई महीनों से नहीं हुआ है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए Official Trump 2020 App को पिछले साल नवंबर में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए लॉन्च किया गया था। गूगल प्ले-स्टोर से तो एप को हटा दिया गया है, लेकिन एपल के एप स्टोर पर अभी भी एप मौजूद है।

    विज्ञापन

    गूगल प्ले-स्टोर पर एप को 30 अक्तूबर 2020 के बाद से कोई अपडेट नहीं मिला है। गूगल की पॉलिसी के मुताबिक जिस एप को कुछ महीनों तक अपडेट नहीं मिलता है और एप पर कोई कंटेंट अपलोड नहीं होता है तो उसे हटा दिया जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Official Trump 2020 App के फीचर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स रैली के लिए रजिस्ट्रेशन करते थे। एप में रजिस्टर करने वाले लोगों को इवेंट, फंडिंग, कैंपेन के बारे में अपेडट और रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलते हैं।

    बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप को फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर हेट स्पीच को लेकर बैन किया है। ट्विटर ने ट्रंप को हमेशा के लिए बैन कर दिया है। ट्रंप के अकाउंट को भी ब्लॉक कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही Snapchat ने भी डोनाल्ड ट्रंप को हमेशा के लिए बैन कर दिया है। पहले स्नैपचैट ने ट्रंप को अनिश्चितकाल के लिए बैन किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें