अलर्ट: Google ने प्ले-स्टोर से हटाए ये 18 एप्स, आप भी फोन से तुरंत करें डिलीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Feb 2024 12:22 PM IST
सार

इन सभी मोबाइल एप्स में SpyLoan मैलवेयर मिला है जो कि यूजर्स की जासूसी कर रहा था। इन सभी एप्स को लाखों बार प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया गया है। ESET ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।

Google recently deleted 18 SpyLoan apps that with several millions of downloads from the Google Play store
SpyLoan - फोटो : iStock

    विस्तार

    यदि आपके पास भी एंड्रॉयड फोन है तो आपको इस वक्त बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गूगल ने हाल ही में प्ले-स्टोर से 18 मोबाइल एप्स को डिलीट किया है। इन सभी मोबाइल एप्स में SpyLoan मैलवेयर मिला है जो कि यूजर्स की जासूसी कर रहा था। इन सभी एप्स को लाखों बार प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया गया है। ESET ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।

    SpyLoan एक तरह का मैलवेयर है जो इन 18 एप्स में मौजूद है। यह किसी भी यूजर्स की जासूसी कर सकता है। उसके फोन में मौजूद सभी तरह की जानकारी को हैकर्स तक पहुंचा सकता है। आपके मैसेज भी पढ़ सकता है। यह मैलवेयर यूजर्स को ब्लैकमेल भी कर सकता है। SpyLoan से भारत, अमेरिका, अफ्रीका जैसे देश के यूजर्स प्रभावित हैं। गूगल ने इनमें से 17 एप्स को डिलीट कर दिया है। आपको भी अपने फोन से इन एप्स को हटा देना चाहिए।

    1. AA Kredit
    2. Amor Cash
    3. GuayabaCash
    4. EasyCredit
    5. Cashwow
    6. CrediBus
    7. FlashLoan
    8. PréstamosCrédito
    9. Préstamos De Crédito-YumiCash
    10. Go Crédito
    11. Instantáneo Préstamo
    12. Cartera grande
    13. Rápido Crédito
    14. Finupp Lending
    15. 4S Cash
    16. TrueNaira
    17. EasyCash
    और पढ़ें...