Phone by Google: किसने किया है फोन, बोलकर बताएगा यह एप, ट्रूकॉलर से होगा कड़ा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 May 2021 05:10 PM IST
सार

गूगल फोन एप में नया अपडेट आया है जिसके बाद आपके फोन में डिफॉल्ट रूप से आने वाला फोन एप ही ट्रूकॉलर का काम करेगा।

विज्ञापन
Google Phone app new Caller ID and spam feature will replace Truecaller in your phone
Google Phone app - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    अभी तक आपको स्पैम कॉल और कॉलर की पहचान का पता लगाने के लिए अपने फोन में अलग से Truecaller एप को डाउनलोड करना पड़ता था लेकिन अब आपको इसके लिए अलग से कोई एप रखने की जरूरत नहीं है। अब यह काम Google Phone app ही कर देगा। गूगल फोन एप में नया अपडेट आया है जिसके बाद आपके फोन में डिफॉल्ट रूप से आने वाला फोन एप ही ट्रूकॉलर का काम करेगा।

    Google Phone app पर स्पैम फीचर पर गूगल काफी लंबे समय से काम कर रही था और अब आखिरकार नया अपडेट जारी कर दिया है। इसके बारे में सबसे पहले XDA डेवलपर ने जानकारी दी है। गूगल फोन एप की सेटिंग में जाकर Caller ID announcement को ऑन करने होगा। उसके बाद जैसे ही किसी का फोन आएगा तो फोन खुद बोलकर बताएगा कि किसका फोन आया है।

    विज्ञापन

    इस फीचर के लिए आपको तीन विकल्प मिलेंगे। एक विकल्प यह है कि जब आप हेडफोन का इस्तेमाल करें, उस दौरान ही फोन आपको बोलकर बताए कि किसका फोन आया है। इसके अलावा आप इस फीचर को हमेशा के लिए बंद भी कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि अनचाहे कॉल को आप अपनी सहूलियत के हिसाब से रिसीव करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल प्ले-स्टोर से इस एप को आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपके पास स्टॉक एंड्रॉयड फोन है तो यह एप उसमें पहले से ही होगा। आपको सिर्फ सेटिंग बदलनी होगी। गूगल प्ले-स्टोर पर आप Phone by Google - Caller ID & Spam Protection नाम से इस एप को सर्च कर सकते हैं। इस एप को अभी तक 50 करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। नए फीचर के आने के बाद गूगल फोन एप का सीधा मुकाबला ट्रूकॉलर से हो गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें