LPDDR4x रैम के साथ Realme Narzo 30 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 May 2021 04:40 PM IST
सार

Realme Narzo 30 में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है

विज्ञापन
Realme Narzo 30 launched With MediaTek Helio G95 SoC 90Hz Display Price and Specifications
Realme Narzo 30 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    तमाम लीक्स रिपोर्ट सामने आने के बाद रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo 30 को मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। Narzo 30A और Narzo 30 Pro 5G के बाद इस सीरीज का यह तीसरा स्मार्टफोन है। Realme Narzo 30 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है। आइए जानते हैं फोन के सारे फीचर्स और कीमत के बारे में...

    Realme Narzo 30 की कीमत

    Realme Narzo 30 की कीमत 799 मलेशियन रिंगिट यानी करीब 14,100 रुपये है। यह फोन एक ही वेरियंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। इसे रेसिंग ब्लू और रेसिंग सिल्वर कलर में 19 मई से मलेशिया में खरीदा जा सकेगा। भारत में इस फोन की लॉन्चिंगकी फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Realme Narzo 30 की स्पेसिफिकेशन

    Realme Narzo 30 में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है और ब्राइटनेस 580 निट्स है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर, 6 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme Narzo 30 का कैमरा

    जहां तक फोन के कैमरे का सवाल है तो Realme Narzo 30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.4 है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का लेंस है। कैमरे के साथ सुपर नाइटस्कैप, अल्ट्रा 48 मेगापिक्सल मोड, पैनोरमा, पोट्रेट और एचडीआर जैसे मोड दिए गए हैं।

    Realme Narzo 30 की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 32 दिनों के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। बैटरी के साथ 30W डर्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि 65 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। फोन का वजन 192 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें