Google मैसेज में भी आ रहे व्हाट्सएप जैसे फीचर्स, पिन करने का भी मिलेगा विकल्प
गूगल मैसेज में दो बड़े फीचर आने वाले हैं जिनमें पहला किसी चैट को पिन करना और दूसरा किसी मैसेज को स्टार देना। बता दें कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में गूगल ने मैसेज एप के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन जारी किया था।

विस्तार
गूगल अपने मैसेंजर एप (Google Messages) को लगातार नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। गूगल मैसेज में आने वाले दिनों में कई सारे ऐसे फीचर्स आने वाले हैं जो व्हाट्सएप जैसे बड़े और लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग एप में हैं। गूगल मैसेज एप के अपकमिंग फीचर की जानकारी गूगल प्ले-स्टोर के कोड से मिली है। एप में दो बड़े फीचर आने वाले हैं जिनमें पहला किसी चैट को पिन करना और दूसरा किसी मैसेज को स्टार देना। बता दें कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में गूगल ने मैसेज एप के लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन जारी किया था।
XDA डेवलपर्स को एप की APK फाइल का कोड मिला है जिससे आने वाले फीचर्स की जानकारी मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल मैसेज के अपडेट वर्जन नंबर 8.1.050 में ये दोनों फीचर्स मिलेंगे, हालांकि गूगल ने इन दोनों फीचर्स के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
गूगल फिलहाल इन दोनों फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप की तरह ही आप तीन चैट को पिन कर सकेंगे। पिन करने के बाद वे चैट हमेशा सबसे ऊपर ही दिखेंगे, हालांकि यह भी संभव है कि लॉन्चिंग के दौरान गूगल पिन करने वाले चैट की संख्या में बदलाव भी कर दे।
पिन चैट के अलावा यूजर्स को किसी चैट को स्टार मार्क करने का भी विकल्प मिलेगा। यदि किसी यूजर को कोई मैसेज महत्वपूर्ण लगता है तो वह उसे स्टार से मार्क कर सकता है। स्टार मार्क किए हुए सभी मैसेज एक अलग सेक्शन में दिखेंगे।
इससे पहले गूगल ने एंड्रॉयड मैसेजिंग एप गूगल मैसेज के लिए एक अपडेट जारी किया है जिसके बाद मैसेज कैटेगरी में बंट जाएंगे। उदाहरण के तौर पर ओटीपी वाले सभी मैसेज एक जगह और ट्रांजेक्शन वाले एक जगह दिखेंगे। इस फीचर को सबसे पहले सैमसंग ने जारी किया था। उसके बाद यह फीचर आईओएस 14 में आया।
- कितनी जोर से खर्राटे लेते हैं आप, बताएगी यह डिवाइस, जानें कीमत और फीचर्स
- काम की बात: अब FBI बताएगी आपका पासवर्ड चोरी हुआ है या नहीं, HIBP के साथ हुई साझेदारी
- सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को भी देनी होगी प्रमोशनल कंटेंट की पूरी जानकारी
- नई गाइडलाइन: तो सरकार से आर-पार के मूड में है ट्विटर, इंडिया चीफ के इस ट्वीट का मतलब क्या है?