मुफ्त में वीडियो कॉलिंग खत्म: गूगल मीट पर अब इतनी देर कॉलिंग के बाद देने होंगे पैसे
गूगल मीट के यूजर्स मुफ्त में अब सिर्फ एक घंटे ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। 55 मिनट पूरे होने के बाद आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा जिसमें कॉल खत्म करने की बात कही जाएगी।

विस्तार
कोरोना काल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का बाजार काफी ट्रेंड में रहा। आईटी टीम के लिए बनाए गए जूम मीटिंग एप की तो जैसे किस्मत की चमक गई। जूम की टक्कर में कई कंपनियों ने भी अपने प्रोडक्ट पेश किए और कईयों ने अपने मौजूदा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म में कई सुविधाएं दी। गूगल मीट भी इन्हीं में से एक है। गूगल मीट अभी तक फ्री था लेकिन अब आपको इसमें पैसे देने होंगे।
गूगल मीट के यूजर्स मुफ्त में अब सिर्फ एक घंटे ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। 55 मिनट पूरे होने के बाद आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगा जिसमें कॉल खत्म करने की बात कही जाएगी। यदि आप अपनी कॉलिंग जारी रखना चाहते हैं तो आपको इसकी मेंबरशिप लेनी होगी।
यदि आप फ्री में गूगल मीट के जरिए लंबी कॉलिंग करना चाहते हैं तो आपको हर महीने पैसे खर्च करने होंगे। 1 घंटे से ज्यादा की ग्रुप वीडियो कॉलिंग के लिए आपको गूगल वर्कस्पेस की मेंबरशिप लेनी होगी जिसके लिए आपको 9.99 डॉलर यानी करीब 750 रुपये प्रति महीने खर्च करने होंगे। बिना मेंबरशिप वाले अकाउंट के लिए अब 60 मिनट तक ही कॉलिंग मिलेगी।
बता दें कि पिछले साल गूगल ने एलान किया था कि यदि आपके पास गूगल अकाउंट है तो आप बिना किसी समय सीमा के 100 लोगों के साथ फ्री मीटिंग कर सकते हैं। गूगल मीट को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था।
गौरतलब है कि गूगल ने पिछले साल मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप हैंगआउट से ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर को हटाया था। उसके बाद गूगल ने अपने हैंगआउट यूजर्स को अपने दूसरे वीडियो कॉलिंग एप Google Meet पर री-डायरेक्ट किया था।
- घरेलू कंपनी यूएंडआई ने एक साथ लॉन्च किए चार ऑडियो प्रोडक्ट, शुरुआती कीमत 2199 रुपये
- लॉन्चिंग से पहले Vivo Y72 5G की कीमत और फीचर्स लीक, मिलेगा सबसे सस्ता 5जी प्रोसेसर
- कॉम्पैक्ट आधुनिक किचेन के लिए सैमसंग ने पेश किया 3 डोर कंवर्टिबल फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर
- Oppo Reno 6 Pro 5G और Reno 6: भारत में लॉन्च हुए दो 5जी स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स