लॉन्चिंग से पहले Vivo Y72 5G की कीमत और फीचर्स लीक, मिलेगा सबसे सस्ता 5जी प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Jul 2021 05:18 PM IST
सार

Vivo Y72 5G काफी हद तक Vivo Y52s (T1 वर्जन) जैसा होगा। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित FuntouchOS 11.1 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी

विज्ञापन
Vivo Y72 5G Price in India and Specifications leaked Ahead of Launch
Vivo Y72 5G - फोटो : https://twitter.com/Sudhanshu1414

    विस्तार

    वीवो के नए और बजट 5जी स्मार्टफोन Vivo Y72 5G की लॉन्चिंग भारतीय बाजार में कल यानी 15 जुलाई को होने जा रही है, लेकिन उससे ठीक 24 घंटे पहले Vivo Y72 5G की कीमत और कुछ फीचर्स लीक हो गए हैं। Vivo Y72 5G को इसी साल मार्च में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था।

    लीक रिपोर्ट के मुताबिक Vivo Y72 5G का भारतीय वर्जन थाईलैंड के मॉडल से थोड़ा अलग होगा। Vivo Y72 5G को भारत में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा, जबकि थाईलैंड वाले वर्जन को मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    Vivo Y72 5G की संभावित कीमत

    एक भारतीय टिप्स्टर के ट्वीट के मुताबिक Vivo Y72 5G की कीमत 20,990 रुपये होगी और इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन को व्हाइट और ब्लैक दो वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Vivo Y72 5G की स्पेसिफिकेशन

    Vivo Y72 5G काफी हद तक Vivo Y52s (T1 वर्जन) जैसा होगा। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित FuntouchOS 11.1 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। वहीं फोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर मिलेगा जो कि क्वॉलकॉम का सबसे सस्ता 5जी प्रोसेसर है।

    फोन में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का होगा जो कि डेफ्थ सेंसर होगा। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी होगी जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें