कॉम्पैक्ट आधुनिक किचेन के लिए सैमसंग ने पेश किया 3 डोर कंवर्टिबल फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Jul 2021 04:54 PM IST
सार

फलों और सब्जियों को रखने में ज्यादा सुविधा देने के लिए 21.7 लीटर क्षमता के दो लार्ज क्रिस्पर हैं और दरवाजों में मौजूद बड़ी जगह में आराम से 2 बोतल रखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Samsung Introduces 3 Door Convertible french Door Refrigerators Designed for Compact Modern Kitchens
Samsung 3 Door Refrigerators - फोटो : amarujala

    विस्तार

    कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और नंबर-1 रेफ्रिजरेटर ब्रांड सैमसंग ने 3-डोर कंवर्टिबल फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की एक नई रेंज भारतीय बाजार में लॉन्च की है जिसे बेहद कुशलता से एक कॉम्पैक्ट आधुनिक किचेन के लिए तैयार किया गया है। फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर में कंवर्टिबल का विकल्प उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत के मुताबिक एक आसान टच से फ्रीजर को फ्रिज में बदल कर भंडारण क्षमता बढ़ाने की स्वतंत्रता देता है। इस रेफ्रिजरेटर फ्लैट बाहरी डिजाइन में एक छोटा-सा वॉटर डिस्पेंसर भी है जो बिना दरवाजा खोले ठंडा पानी देता है और इस तरह रेफ्रिजरेटर की ठंडक को अंदर सुरक्षित रखता है।

    दो वेरियंट में होगी बिक्री

    यह स्टाइलिश फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर स्टेनलेस स्टील और ब्लैक मैट फिनिश में दो वेरियंट वॉटर डिस्पेंसर के साथ 579 लीटर और बिना डिस्पेंसर के साथ 580 लीटर में आता है। दोनों मॉडल की बिक्री सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 14 जुलाई 2021 से होगी। फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर ट्विन कूलिंग प्लस तकनीक के साथ आते हैं जो फ्रिज और फ्रीजर के हिस्सों को अलग-अलग ठंडा करते हैं, जिससे एक तो कई तरह की गंध आपस में मिलकर दुर्गंध नहीं फैला पाती और दूसरी ओर खाने-पीने की चीजों की मौलिक खुशबू बरकरार रहती है।

    विज्ञापन

    मिलेंगे दो क्रिस्पर

    फलों और सब्जियों को रखने में ज्यादा सुविधा देने के लिए 21.7 लीटर क्षमता के दो लार्ज क्रिस्पर हैं और दरवाजों में मौजूद बड़ी जगह में आराम से 2 बोतल रखे जा सकते हैं। दो शेल्फ और मूवेबल आइस-मेकर के साथ सुविधाजनक फ्रीजर स्टोरेज इस्तेमाल में आसानी और ज्यादा जगह देता है। ये नए रेफ्रिजरेटर कम्प्रेशर पर 10-साल की वारंटी और 50 फीसदी तक बिजली बजाने वाली डिजिटल इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कीमत, ऑफर और उपलब्धता

    580 लीटर क्षमता वाला फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर 89,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा, जबकि 579 लीटर के फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत 95,990 रुपये होगी। फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर सैमसंग डॉट कॉम और भारत में सभी रिटेल पार्टनरों पर 14 जुलाई 2021 से उपलब्ध होंगे। फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर को खरीदने वाले उपभोक्ताओं को प्रमुख बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी तक कैशबैक मिलेगा और वे बिना ब्याज के आसान मासिक किस्तों की सुविधा भी ले सकते हैं, जिसमें किस्त की रकम 2,499 रुपये जितनी कम होगी। ये नए रेफ्रिजरेटर कम्प्रेसर पर 10-साल की वारंटी और 50 फीसदी तक बिजली बजाने वाली डिजिटल इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें