Oppo Reno 6 Pro 5G और Reno 6: भारत में लॉन्च हुए दो 5जी स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Jul 2021 04:30 PM IST
सार

Oppo Reno 6 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,990 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 29 जुलाई से होगी, वहीं Oppo Reno 6 Pro 5G का 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 20 जुलाई से 39,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
oppo reno 6 pro 5g reno 6 launch in india know price specification features
Oppo Reno 6 5G, Oppo Reno 6 Pro 5G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    ओप्पो इंडिया ने Oppo Reno 6 सीरीज के दो 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G भारत में 5G कनेक्टिविटी के साथ भारत में लॉन्च हो गए हैं। बता दें कि ओप्पो रेनो सीरीज इसी साल मई में चीन में तीन मॉडल Oppo Reno 6 5G, Oppo Reno 6 Pro 5G और Oppo Reno 6 Pro+ 5G में लॉन्च हुई थी लेकिन भारत में सिर्फ दो ही मॉडल को पेश किया गया है।

    Oppo Reno 6 5G, Oppo Reno 6 Pro 5G की कीमत

    Oppo Reno 6 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,990 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 29 जुलाई से होगी, वहीं Oppo Reno 6 Pro 5G का 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 20 जुलाई से 39,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। दोनों फोन की बिक्री ऑरोरा और स्टेलर ब्लैक में होगी। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट, क्रोमा, ओप्पो स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से होगी। HDFC बैंक के कार्ड से खरीदने पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इन फोन के अलावा कंपनी ने Oppo Enco X वायरलेस ईयरबड्स को ब्लू कलर वेरियंट भी पेश किया है जिसकी बिक्री डिस्काउंट के साथ 8,990 रुपये में हो रही है।

    विज्ञापन

    Oppo Reno 6 5G की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Reno 6 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.3 है। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Reno 6 5G का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो ओप्पो के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है, वहीं तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Oppo Reno 6 5G की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4300mAh की बैटरी है जो कि 65W की SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 182 ग्राम है।

    Oppo Reno 6 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Reno 6 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.3 है। फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और सैंपलिंग रेट 180Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 1200 प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    Oppo Reno 6 Pro 5G का कैमरा

    फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Oppo Reno 6 Pro 5G की बैटरी

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4500mAh की बैटरी है जो कि 65W की SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 177 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें