Alert: यह फर्जी ट्रेडिंग एप आपको लगा सकता है चूना, सरकारी साइबर एजेंसी ने दी चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 17 Aug 2024 11:56 AM IST
सार

AMBL Pro को एपल के एप स्टोर पर लिस्ट किया गया है। एप के डिस्क्रिप्शन के साथ दावा किया गया है कि यह आदित्य बिड़ला ग्रुप का एप है जिसके जरिए आप ट्रेडिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Fraud Stock Trading App Alert Cybercriminals have uploaded multiple fake stock trading apps on  Apple Store
फ्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    डिजिटल दुनिया में फर्जी एप्स की भरमार है। आए दिन इन एप्स की मदद से लोगों को चूना लगाया जाता है। इन एप्स को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि कोई भी धोखा खा जाए। आजकल सभी को ट्रेडिंग का खुमार चढ़ा हुआ है और इसका फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। अब एक ऐसे ही ट्रेडिंग एप की पहचान हुई है जो कि फर्जी है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

    AMBL Pro को एपल के एप स्टोर पर लिस्ट किया गया है। एप के डिस्क्रिप्शन के साथ दावा किया गया है कि यह आदित्य बिड़ला ग्रुप का एप है जिसके जरिए आप ट्रेडिंग कर सकते हैं। इस एप के स्क्रीनशॉट में सेंसेक्स और निफ्टी को देखा जा सकता है।

    विज्ञापन

    सरकारी साइबर एजेंसी साइबर दोस्त ने AMBL Pro को लेकर चेतावनी दी है। साइबर दोस्त ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा है कि AMBL Pro एक फर्जी एप है जो कि एपल के एप स्टोर पर मौजूद है। इस एप को डाउनलोड ना करें और ना ही किसी तरह का कोई ट्रांजेक्शन करें। यह एप आपको भारी आर्थिक नुकसान करा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें