Find My Device: इस एप को 50 करोड़ लोगों ने किया है डाउनलोड, आपको भी करना चाहिए, जानें क्यों

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 Jul 2024 05:16 PM IST
सार

11 साल में गूगल के इस एप यानी Find My Device को डाउनलोड्स की संख्या 500 मिलियन यानी 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। Find My Device एप डिवाइस ट्रैकिंग एप है। इसकी मदद से आप अपने फोन को लाइव ट्रैक कर सकते हैं और रिमोटली यानी दूर बैठे फोन को फॉर्मेट भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Find My Device hits 500 million downloads on Google Play know how to use
Google Find My Device Network - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने साल 2013 में Find My Device एप को लॉन्च किया था। एपल के पास भी इस तरह का एप है। मोबाइल यूजर्स के लिए Find My Device बड़े ही काम का एप है, हालांकि इसे आप वेब वर्जन पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 11 साल में गूगल के इस एप यानी Find My Device को डाउनलोड्स की संख्या 500 मिलियन यानी 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

    Find My Device एप डिवाइस ट्रैकिंग एप है। इसकी मदद से आप अपने फोन को लाइव ट्रैक कर सकते हैं और रिमोटली यानी दूर बैठे फोन को फॉर्मेट भी कर सकते हैं। आप Find My Device की मदद से रिमोटली फोन को साइलेंट कर सकते हैं और रिंग भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    Find My Device की मदद से आप अपने खोए हुए फोन को खोज सकते हैं और उसे लॉक भी कर सकते हैं। Find My Device को आप google.com/android/find पर जाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Find My Device की मदद से आप रिमोटली फोन की बैटरी का स्टेटस भी देख सकते हैं। Find My Device की मदद से आप कार की चाबी, वॉलेट, घर के किसी सदस्य का फोन, टैबलेट, घर की चाबी आदि को ट्रैक कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें