40 लाख के पार पहुंचा FAU-G गेम का रजिस्ट्रेशन, 26 जनवरी को होगी लॉन्चिंग

पबजी मोबाइल गेम की टक्कर में लॉन्च हुए मेड इन इंडिया गेम FAU-G का रजिस्ट्रेशन 40 लाख पार कर चुका है। मेड इन इंडिया FAU-G एक मल्टीप्लेयर गेम है जिसका रजिस्ट्रेशन फिलहाल गूगल प्ले-स्टोर से हो रहा है, हालांकि एपल एप-स्टोर पर अभी तक इस गेम को उपलब्ध नहीं कराया गया है। 40 लाख रजिस्ट्रेशन की जानकारी FAU-G गेम को डेवलप करने वाली कंपनी nCore गेम्स ने दी है।
FAU-G गेम की लॉन्चिंग 26 जनवरी को होने वाली है। यह भी खबर है कि FAU-G गेम को अगले सप्ताह आईफोन और आईपैड के लिए लॉन्च किया जा सकता है। एनकोर गेम्स के को-फाउंडर विशाल गोंड ने अपने एक बयान में कहा है कि गूगल प्ले-स्टोर पर FAU-G गेम को अभी तक 40 लाख रजिस्ट्रेशन मिले हैं। बता दें कि जब FAU-G गेम का गूगल प्ले-स्टोर पर रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था तब महज 24 घंटे में 10 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था।
30 नवंबर को प्ले-स्टोर पर आया FAU-G
FAU-G गेम को कंपनी ने 30 नवंबर को गूगल प्ले-स्टोर पर लाइव किया है और उसके बाद से प्री-रजिस्ट्रेशन चल रहा है, हालांकि कंपनी ने अभी तक FAU-G की लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। FAU-G का पूरा नाम फियरलेस एंड यूनाइटेड गॉर्ड्स है।
FAU-G गेम एक मेड इन इंडिया गेम है जिसे भारतीय गेम डेवलपर कंपनी nCore गेम्स ने तैयार किया है। इस गेम से होने वाली कमाई का 20 फीसदी हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को जाएगा। 'भारत के वीर' को सेना के जवानों को समर्पित एक संस्था है जिसकी स्थापना गृह मंत्रालय की ओर से की गई है।
- इंटरनेट स्पीड में गिरी भारत की रैंकिंग, 12.91Mbps रही मोबाइल नेटवर्क की औसत स्पीड
- Airtel ने लॉन्च किए दो नए सस्ते कॉम्बो प्लान, शुरुआती कीमत 78 रुपये
- स्मार्टफोन बिजनेस को अलविदा कहेगी LG, 60 फीसदी कर्मचारियों ने छोड़ी कंपनी
- प्रस्तावित बदलाव डाटा साझा करने का अधिकार नहीं देते, हर सवाल का जवाब देने को तैयार हैं: व्हाट्सएप