Facebook Update: बदल गया मोबाइल एप के वीडियो प्लेयर का इंटरफेस, अब मिलेगा फुल स्क्रीन मोड
Facebook एप का नया अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए जारी हो रहा है। अपडेट की शुरुआत अमेरिका और कनाडा से होगी और फिर धीरे-धीरे सभी के लिए इसका अपडेट जारी होगा।

विस्तार
Facebook ने अपने मोबाइल एप को अपडेट किया है। इस अपडेट के बाद Facebook एप का इंटरफेस बदल गया है। नया बदलाव खासतौर पर वीडियो प्लेयर को लेकर हुआ है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को किसी भी वीडियो को फुल स्क्रीन मोड में देखने में कोई परेशानी नहीं होगी।
इसमें लाइव वीडियोज भी बेहतर तरीके से दिखेंगे। इसके अलावा रील्स भी वर्टिकल फुल स्क्रीन में दिखेंगे। सभी तरह के वीडियो के कॉमेंट भी यूजर्स को आसानी से नजर आएंगे। मेटा ने नए अपडेट की जानकारी अपने एक ब्लॉग में दी है।
Facebook एप का नया अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए जारी हो रहा है। अपडेट की शुरुआत अमेरिका और कनाडा से होगी और फिर धीरे-धीरे सभी के लिए इसका अपडेट जारी होगा।
- Gemini AI: गूगल कर रहा बड़ी तैयारी, जीमेल में रिप्लाई का सुझाव देगा एआई टूल
- फ्री नहीं रहा Google: अब सर्च करने के लिए देने होंगे पैसे, कंपनी की है ऐसी प्लानिंग, विस्तार से जानें
- RBI की चेतावनी: भूलकर भी ना करें ये गलती, एक झटके में खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
- Chrome: लाखों गूगल क्रोम यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, एक गलती से बैंक अकाउंट में लग सकती है सेंध