फेसबुक ने बच्चों के लिए लॉन्च किया Messenger Kids ऐप, ये होंगे फीचर्स

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Dec 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
Facebook launched Messenger Kids app in US for Children Under 13
Facebook Messenger Kids

    फेसबुक ने बच्चों के लिए एक खास मैसेजिंग ऐप पेश किया है जिसे 13 साल से कम उम्र के बच्चे यूज कर सकेंगे। इस ऐप में खास बात यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए फेसबुक अकाउंट का होना जरूरी नहीं है। बिना फेसुबक अकाउंट्स वाले 13 साल से कम उम्र के बच्चे इस ऐप का यूज कर पाएंगे। इस ऐप में ऐसे फीचर्स हैं जिससे पैरेंट्स को पता चलता है कि बच्चे किससे चैटिंग कर रहे हैं।

    फेसबुक Messenger Kids ऐप के फीचर्स

    Facebook Messenger Kids
    Facebook Messenger Kids

    Messenger Kids में पैरेंट्स का बच्चों पर कुछ कंट्रोल होगा। जैसे- बच्चे किससे बातें करेंगे और किससे नहीं, बच्चे किसी भी चैट को डिलीट नहीं कर सकेंगे, बच्चे अपने हिसाब से फ्रेंड्स को चैटिंग के लिए इनवाइट या एड नहीं कर सकेंगे। इन सभी फीचर्स पर पैरेंट्स का कंट्रोल होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि अमेरिका में 13 साल से कम उम्र के बच्चों को फेसबुक जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स यूज करने की इजाजत नहीं है। इसलिए फेसबुक ने इस ऐप को उन बच्चों के लिए लॉन्च किया है। मैसेंजर किड्स फिलहाल आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड के लिए यह ऐप अगले कुछ दिनों में रिलीज किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें