Vodafone सिर्फ 79 रुपये में दे रहा है अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Dec 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
Vodafone India reveals 5 New Plans With Unlimited Calling and Data Benefits
Vodafone

    वोडाफोन इंडिया ने एक बार फिर से 5 नए प्री-पेड प्लान बाजार में उतारे हैं। इनमें एक प्लान 100 रुपये से भी कम वाला है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा और SMS मिल रहे हैं। खास बात यह है कि इस प्लान में रोमिंग में भी आउटगोइंग फ्री है और यह प्लान 2G, 3G और 4G सभी प्रकार के हैंडसेट यूजर्स के लिए है। तो आइए जानते हैं वोडाफोन के इस नए प्लान के बारे में।

    वोडाफोन के 79 रुपये से लेकर 509 रुपये तक के 5 नए प्लान के फायदे

    itel Mobile and Vodafone join hands to give free phone
    itel Mobile and Vodafone join hands to give free phone

    सबसे पहले आपको बता दें कि ये पांचों प्लान फिलहाल सिर्फ तमिलनाडु के यूजर्स के लिए हैं। साथ ही ये प्लान वोडाफोन स्टोर्स, वोडाफोन मिनी स्टोर और मल्टीब्रांड रिटेल स्टोर से लिए जा सकते हैं। सबसे पहले 509 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 84 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग, रोमिंग में कॉलिंग, रोज 1 जीबी डाटा और रोज 100 SMS मिलेंगे।

    विज्ञापन

    इसके अलावा 458 रुपये वाले प्लान में भी 509 रुपये वाले प्लान जैसी ही सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन इसकी वैधता 70 दिनों की होगी। वहीं 347 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 42 जीबी डाटा (1.5 जीबी रोज) और अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। साथ ही मैसेज के लिए 25 पैसे प्रति मैसेज शुल्क लगेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः एयरटेल लाया 199 रुपए वाला नया प्लान, पाइए डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

    इसके अलावा 199 रुपये के रीचार्ज में 347 रुपये वाले पैक की तरह ही फायदे मिलेंगे, लेकिन इसमें 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन की जगह 1 जीबी डेटा प्रति माह मिलेगा। अब सबसे सस्ते 79 रुपये वाले प्लान की बाच करें तो इसमें अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग के साथ 500 एमबी डाटा मिलेगा और 25 प्रति मैसेज की दर से मैसेज भेजे जा सकेंगे। हालांकि इस प्लान की वैधता सिर्फ 7 दिनों की है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें