तो मार्च-अप्रैल तक हो जाएगी फ्रीडम 251 की डिलीवरी: मोहित गोयल

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Mon, 04 Dec 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
Freedom 251: Phone can be Deliver if Government Support says Ringing Bells Director Mohit Goyal
Freedom 251

    क्या आप भी उन 7 करोड़ लोगों में से एक हैं जिन्होंने दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बुक किया था। हम यहां बात कर रहे हैं 251 रुपए में मिलने वाले स्मार्टफोन Freedom 251 की। याद दिला दें कि रिंगिंग बेल्स नाम की कंपनी ने फरवरी 2016 में इस फोन की बुकिंग शुरू की थी।

    पढ़ें: 309 नहीं, 199 रुपए में भी Jio दे रही हर दिन 1 जीबी डाटा, लेकिन ये है शर्त

    हालांकि फोन की डिलीवरी देने में नाकाम रहने के बाद बाजार में फ्रीडम 251 लाने वाले मोहित गोयल को 6 महीने के लिए जेल भेजा गया था। अब वह जमानत पर बाहर आ चुके हैं और उन्होंने आते ही अपना बयान जारी किया है।

    विज्ञापन

    ये बोले मोहित गोयल

    फ्रीडम 251
    फ्रीडम 251 - फोटो : ANI

    मोहित गोयल ने कहा कि अगर सरकार उनकी थोड़ी मदद करे तो वह अगले साल मार्च-अप्रैल तक ग्राहकों को फोन की डिलीवरी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि क्यों उनकी कंपनी ग्राहकों तक फोन पहुंचाने में नाकाम रही थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नोएडा स्थित रिंगिंग बेल्स कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे मोहित गोयल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के रहने वाले दो लोगों ने डिलीवरी के नाम से उनसे 3.5 करोड़ रुपए लिए थे, हालांकि उन दोनों ने मोहित को धोखा दिया और फोन की डिलीवरी नहीं की। इसके बाद कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मोहित के खिलाफ केस कर दिया और उन्हें 6 महीने के लिए जेल जाना पड़ा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें