Facebook ने मैसेंजर और इंस्टाग्राम के लिए लॉन्च किया Vanish मोड, जानें इसके बारे में

फेसबुक ने अपने दो सोशल प्लेटफॉर्म मैसेंजर और इंस्टाग्राम के लिए एक नया मोड लॉन्च किया है जिसे Vanish नाम दिया गया है। फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम में आने वाला यह वैनिश मोड एक तरह से व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर डिस-एपियरिंग जैसा है। फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम में Vanish मोड फिलहाल अमेरिका और कुछ अन्य देशों में लाइव हुआ है।
फेसबुक के Vanish फीचर के जरिए आप यह तय कर सकते हैं कि आपका कोई मैसेज अपने आप डिलीट होगा या नहीं। साथ ही आपको बता दें कि Vanish मोड में भेजे गए मैसेज को फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा और ना ही उसे कोट करके कोई रिप्लाई कर सकेगा। वैनिश मोड में भेजे गए मैसेज चैट हिस्ट्री में नहीं दिखेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो Vanish वैनिश मोड सिर्फ तत्काल चैटिंग के लिए है।
अब सवाल यह है कि Vanish मोड का इस्तेमाल कैसे करें तो आपको बता दें कि आपको नए अपडेट के बाद आपको सिर्फ किसी चैट को ऊपर की स्वाइप करना होगा और फिर Vanish मोड से बाहर निकलने के लिए नीचे की ओर स्वाइप करना होगा। वैनिश मोड का इस्तेमाल टेक्स्ट चैटिंग, पिक्चर, फोटो, GIF आदि के लिए किया जा सकता है।
Vanish मोड के साथ फेसबुक ने प्राइवेसी और सिक्योरिटी का भी ख्याल रखा है यानी यदि आप किसी से पहले से फेसबुक या मैसेंजर पर जुड़े हैं तभी आप चैटिंग के लिए Vanish मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। Vanish मोड का एक फायदा यह भी है कि इस मोड में चैटिंग के दौरान यदि कोई स्क्रीनशॉट लेता है तो आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
- कोरोना काल के तीन महीने में बिके 34 लाख कंप्यूटर, टूटा सात सालों की बिक्री का रिकॉर्ड
- अमेरिकी प्रतिबंध से तंग आकर Huawei ने Honor को बेचा, 15 बिलियन डॉलर में हुआ सौदा
- Jio के तीन ऐसे प्लान जिनमें रोज मिलता है 3GB डाटा, 84 दिनों तक है वैधता
- Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review: पहली नजर में दीवाना बना देगा यह फोन