Jio के तीन ऐसे प्लान जिनमें रोज मिलता है 3GB डाटा, 84 दिनों तक है वैधता

यदि आपके पास भी रिलायंस जियो का प्री-पेड कनेक्शन है और आपको इस वक्त ज्यादा डाटा की जरूरत हो रही है तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको जियो के तीन ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिनमें रोजाना 3 जीबी डाटा मिलता है। साथ ही इन प्लान की वैधता 84 दिनों तक है। इन प्लान में दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3,000 तक मिनट भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं...

यदि आपको भी अधिक डाटा वाले जियो के प्री-पेड प्लान की तलाश है तो जियो के पास तीन ऐसे प्लान मौजूद हैं जिनमें रोज 3 जीबी डाटा मिलता है और 84 दिनों तक की वैधता के साथ 3,000 मिनट तक दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग मिलती है। इन तीनों प्लान की कीमतें क्रमशः 349 रुपये, 401 रुपये और 999 रुपये है।

349 रुपये का प्लान
इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें रोज 3 जीबी डाटा यानी कुल 84 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में जियो से जियो के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग है लेकिन दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,0000 मिनट्स मिलते हैं। इस प्लान में रोज 100 मैसेज भेजने की भी सुविधा मिलती है।
- Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review: पहली नजर में दीवाना बना देगा यह फोन
- Tata Sky का दिवाली तोहफा, 400 रुपये तक सस्ते हुए Tata Sky Binge+ और HD सेटटॉप बॉक्स
- फोन पर बात करना होगा महंगा, नए साल में 20 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं टैरिफ प्लान
- रशियन हैकर्स के निशाने पर हैं भारतीय कोरोना वैक्सीन निर्माता: Microsoft