Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review: पहली नजर में दीवाना बना देगा यह फोन

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Nov 2020 06:29 PM IST
सार

65W के फास्ट चार्जर के साथ आता है फोन128 जीबी की है स्टोरेजपरफॉर्मेंस है बेहतरबैटरी लाइफ है शानदार

विज्ञापन
Realme 7 Pro Sun Kissed Leather edition Review price specification camera sample and more
Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    रियलमी ने Realme 7 Pro को नए वेरियंट सन किस्ड लेदर (Sun Kissed Leather) एडिशन को हाल ही में लॉन्च किया है, जबकि इसके जेनरल एडिशन को पहले ही लॉन्च किया गया था। रियमली 7 प्रो के सन किस्ड एडिशन की खासियत यह है कि इसके पीछे की ओर नारंगी और सफेद रंग के साथ शानदार वीगन माइक्रोग्रेन लेदर फिनिश दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैक पैनल पर इस्तेमाल की गई मैटेरियल ईको-फ्रेंडली और टिकाऊ है। रियलमी 7 प्रो के लेदर किस्ड एडिशन में बैक पैनल के अलावा फीचर्स को लेकर कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। Realme 7 Pro सन किस्ड लेदर एडिशन की कीमत 19,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये है। सन किस्ड लेदर एडिशन को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं यह फोन कैसा है?

    Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review: डिजाइन

    Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review
    Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    डिजाइन को लेकर सबसे बड़ा बदलाव बैक पैनल में ही किया गया है। कैमरे की डिजाइन पहले जैसी ही है। बैक पैनल पर सफेद और नारंगी रंग कीवीगन माइक्रोग्रेन लेदर फिनिश दी गई है। खास बात यह है कि लेदर बैक पैनल होने के बाद भी फोन का वजन पहले जितना ही यानी 182 ग्राम है।

    विज्ञापन
    Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review: पहली नजर में दीवाना बना देगा यह फोन

    लेदर पैनल होने के कारण फोन काफी इंप्रेशिव है और पहली नजर में आपको दीवाना बना सकता है। इस पैनल के कारण ही ग्रिपिंग अच्छी बनती है और फोन हाथ से फिसलता नहीं है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review: पहली नजर में दीवाना बना देगा यह फोन

    फोन का फ्रेम प्लास्टिक का है लेकिन पहली नजर में आपको यह एल्यूमीनियम जैसा लगेगा। फोन में नीचे की ओर राइट साइड में स्पीकर, बीच में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और लेफ्ट में 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। राइट में बीच में पावर बटन और लेफ्ट में सेंटर में वॉल्यूम बटन और ऊपर की ओर सिम कार्ड ट्रे है। सिम कार्ड ट्रे में आप एक साथ दो सिम और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। डिस्प्ले की डिजाइन पंचहोल है।

    Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review: पहली नजर में दीवाना बना देगा यह फोन

    लेफ्ट के कोने में एक छोटा-सा पंचहोल है जिसमें फ्रंट कैमरा है। तो कुल मिलाकर कहें तो सन किस्ड लेदर एडिशन डिजाइन के मामले में लाजवाब है और ध्यान देने वाली बात यह भी है कि भारतीय बाजार में इस बैक फिनिश के साथ कोई अन्य फोन मौजूद नहीं है।

    Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review: डिस्प्ले

    Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review
    Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Realme 7 Pro के इस एडिशन में भी 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वालिटी सुपर एमोलेड है और रिफ्रेश रेट 60Hz है और इसी मामले में कंपनी ने कंजूसी कर दी है।

    Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review: पहली नजर में दीवाना बना देगा यह फोन

    Realme 7 जैसे फोन में 90Hz की डिस्प्ले मिलती है जबकि प्रो वर्जन में 60Hz पैनल मिलता है, निराशा तो होती है। डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 का भी सपोर्ट नहीं मिलता है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है, हालांकि कंपनी ने वर्जन के बारे में जानकारी नहीं दी है।

    Realme 7 Pro Sun Kissed Leather Review: पहली नजर में दीवाना बना देगा यह फोन

    डिस्प्ले में कलर, ब्राइटनेस बेहतरीन हैं। फोन के साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले का फीचर भी मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी है। दोनों तेजी से काम करते हैं। डिस्प्ले के साथ गेमिंग और वीडियो वॉचिंग का अनुभव अच्छा रहा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें