cVIGIL: बड़े काम का है यह एप, लोकेशन के साथ कर सकते हैं वोटिंग में गड़बड़ी की शिकायत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Apr 2024 03:44 PM IST
सार

चुनाव ने इस बार अपने एप cVIGIL में भी कई सारे बदलाव किए हैं जिसके जरिए देशभर के मतदाता अपने चुनावी क्षेत्र में हो रही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत चुटकियों में कर सकेगा और खास बात यह है कि शिकायत के बाद 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Elections 2024 all you need to know about cVIGIL app what is and how to use it
cVIGIL APP - फोटो : Play Store

    विस्तार

    भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में संपन्न होगा। चुनाव ने इस बार अपने एप cVIGIL में भी कई सारे बदलाव किए हैं। आपको बता दें कि cVIGIL एप को लोकसभा चुनाव 2019 से पहले लॉन्च किया गया था। इस एप के जरिए देशभर के मतदाता अपने चुनावी क्षेत्र में हो रही किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत चुटकियों में कर सकेगा और खास बात यह है कि शिकायत के बाद 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। गड़बड़ी की सबूत के तौर पर वोटर्स फोटो और वीडियो भी भेज सकेंगे। तो आइए इस एप की खासियतों और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    सबसे पहले आपको बता दें कि इस एप को भारतीय चुनाव आयोग ने लॉन्च किया है और इस एप का नाम cVIGIL है जिसे आप अपने एंड्रॉयड फोन में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    इस एप में मोबाइल नंबर के साथ कुछ जानकारी देकर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस ऐप से आप सीधे तौर पर अपने फोन का कैमरा ओपन कर सकते हैं और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और फोटो क्लिक कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें