आयकर विभाग लॉन्च किया सेतु ऐप, घर बैठे भरें टैक्स, बनवाएं पैन कार्ड

आयकर विभाग ने आयकरसेतु (Setu)नाम का एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से घर बैठे टैक्स का भुगतान किया जा सकेगा, पैन कार्ड के लिए अप्लाई किया जा सकेगा, पैन को आधार से जोड़ा जा सकेगा और टीडीएस की भी जानकारी मिलेगी।
सेतु ऐप के फीचर्स और इस्तेमाल करने का तरीका

सबसे पहले बता दें कि यह ऐप फिलहाल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध है। जल्द ही इसे आईओएस के लिए भी जारी किया जाएगा। ऐप को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को लॉन्च किया। लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का यह कदम बेहद ही सराहनीय है। इस ऐप की मदद से घर बैठे बिना किसी एक्सपर्ट की मदद लिए टैक्स जमा किया जा सकेगा।
अगर आप इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो7306525252या7306525252पर मिस्ड कॉल करना होगा। उसके बाद आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमें ऐप को डाउनलोड करने का विकल्प होगा। इस ऐप के जरिए टैक्स देने वाले लोगों को टैक्स जमा करने के संबंध मेंरोज नए अपडेट मिलते रहेंगे। आने वाले समय में इस ऐप में टैक्स रिटर्न फाइल का भी ऑप्शन मिलेगा।