जब गूगल होम स्पीकर ने बचाई ब्वॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड की जान

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Jul 2017 12:31 PM IST
Google Home Speaker saved girlfriends lives from boyfriend
Google Home

    पहले होम का मतलब अपना घर होता था, लेकिन हाल के कुछ दिनों में देखें तो गूगल होम की चर्चा जोरों पर है। वैसे गूगल होम कोई रहने वाला घर नहीं है, बल्कि एक स्मार्ट होम स्पीकर है जो आपके कई सारे काम को वॉयस कमांड से कर सकता है। यहां तक की यह स्पीकर किसी की जान भी बचा सकता है।

    लड़ रहे थे गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड और गूगल होम ने पुुलिस को कर दिया फोन

    Google Home
    Google Home

    यह घटना मेक्सिको की है जहां गूगल होम स्पीकर ने पुलिस को बुलाकर गर्लफ्रेंड की जान बचाई है। दरअसल न्यू मेक्सिको में Eduardo Barros नाम का शख्स अपने घर में अपनी गर्लफ्रेंड और बेटी के साथ बैठा था, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बैरोस का अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया और दोनों एक-दूसरे से लड़ने लगे। लड़ाई यहां तक पहुंच गई कि बैरोस ने अपनी गर्लफ्रेंड पर पिस्तौल तान दिया और बोला कि क्या तुमने शैरिफ (पुलिस) को बुलाया है?

    इस बात को गूगल होम स्पीकर ने डिटेक्ट कर लिया और 911 पर कॉल करके पुलिस को बुला दिया। इसके बाद पुलिस घर पर पहुंची और बैरोस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बैरोस ने अपनी गर्लफेंड को बुरी तरह से पीटा था। इस तरह गूगल होम स्पीकर ने पहली बार किसी की जान बचाई।

    अब इस मामले में गूगल होम स्पीकर तारीफ के काबिल गया, लेकिन कई बार ऐसा भी हो सकता है कि घर में लोग आपस में बात करें हों और उनकी बातों को सुनकर स्पीकर पुलिस को फोन कर दे। ऐसे में मामला बिगड़ सकता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घर में लड़ाई के वक्त गूगल होम स्पीकर एक्टिव था या अमेजॉन इको, क्योंकि कई रिपोर्ट में गूगल होम स्पीकर बताया जा रहा है और कईयों में अमेजॉन इको।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें