बिहार सरकार ने लॉन्च किया Indravajra एप, बिजली गिरने से 45 मिनट पहले ही मिल जाएगा अलर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Jul 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Bihar Government launches Indravajra App who alert 45 minutes before thunderstorm
Indravajra - फोटो : amarujala

    पिछले महीने बिहार में आसमानी बिजली (ठनका) गिरने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद बिहार सरकार मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर रही है और लोगों को ठनका से बचने के तरीके बता रही है। इस कड़ी में बिहार सरकार ही आपदा प्रबंधन टीम ने इंद्रव्रज (Indravajra) नाम से एक मोबाइल एप लॉन्च किया है।

    Indravajra एप लोगों को बिजली गिरने से 40-45 पहले अलर्ट कर देगा। खास बात यह है कि अलर्ट के तौर पर आपके स्मार्टफोन की रिंगटोन बजेगी। बिहार सरकार ने राज्य के लोगों से इस एप को अधिक-से-अधिक संख्या में डाउनलोड करने की अपील की है। आइए जानते हैं इस एप के बारे में....

    विज्ञापन

    बिहार सरकार के Indravajra एप को गूगल-प्ले-स्टोर से एंड्रॉयड मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल प्ले-स्टोर पर जाकर आपको सर्च बार में Indravajra सर्च करना होगा। एप को डाउनलोड करने के बाद मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रजिस्ट्रेशन के बाद एप को लोकेशन की परमिशन देना होगा। इसके बाद आपका एप काम करना शुरू कर देगा और आपकी लोकेशन के 20 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने से 40-45 मिनट पहले आपको अलर्ट मिल जाएगा। इस एप को अभी तक एक लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें