Arc Search: क्या गूगल को भी खत्म कर देगा यह नया सर्च इंजन, AI का भी मिलता है सपोर्ट
गूगल के अलावा भी कई सारे सर्च इंजन हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता कम है। अब एक नया सर्च इंजन लॉन्च हुआ है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह मौजूदा सर्च इंजन को खत्म कर सकता है। इस सर्च का नाम Arc Search है।

विस्तार
सर्च इंजन मार्केट में गूगल का दबदबा है। गूगल फिलहाल दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला सर्च इंजन है। गूगल के अलावा भी कई सारे सर्च इंजन हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता कम है। अब एक नया सर्च इंजन लॉन्च हुआ है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह मौजूदा सर्च इंजन को खत्म कर सकता है। इस सर्च का नाम Arc Search है।
क्या है Arc Search?
Arc Search एक नया आईओएस एप है जिसे द ब्राउजर कंपनी ने पेश किया है। वैसे तो Arc Search एक ब्राउजर है लेकिन यह सर्च इंजन का भी काम करता है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का भी सपोर्ट है।
Arc Search पर जब आप कुछ सर्च करते हैं तो जो भी चीजें आप देखते हैं, सर्च के बाद यह ब्राउजर उनसभी पेज के लिए एक वेबपेज बनाता है जिसमें आपके सभी सर्चेज शामिल होते हैं। Arc Search के साथ एआई चैटबॉट भी मिलता है जो कि अन्य ब्राउजर के साथ नहीं मिलता है।
फिलहाल यह केवल आईओएस पर ही उपलब्ध है लेकिन Arc Search जल्द ही वेब वर्जन के लिए भी लॉन्च होने वाला है। इसके साथ Arc Anywhere का भी सपोर्ट मिलेगा जो कि आपके सभी सर्चेज को एक जगह सिंक करेगा।
- Online Fraud: पुलिस के नाम से चल रहे टेलीग्राम चैनल, महिला को लगाया 3.5 लाख रुपये का चूना
- Chat Backup: WhatsApp ने कर शुरू किया खेल, चैट बैकअप के लिए लेने लगा पैसे
- काम की बात: बड़े काम के हैं व्हाट्सएप के ये फीचर्स, आपको जरूर मालूम होने चाहिए
- Data Leak: 2.5 लाख में डार्कवेब पर बिक रहा 75 करोड़ भारतीयों का डाटा, घर का पता सहित आधार की जानकारी भी शामिल