आजादी के 70 साल पूरे होने पर खेलें ये 5 मेड इन इंडिया गेम

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Aug 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
Independence day special: You can play 5 made in India games
Mobile Game

    पूरा देश आजादी के 70वें साल की जश्न में डूबा है। इस खास मौके पर तकनीक के क्षेत्र में भारत की बात करें तो इसमें भारत की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। ऐसे में इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 मेड इन इंडिया गेमिंग ऐप। तो आइए मेड इन इंडिया गेमिंग ऐप से मनाते हैं आजादी का जश्न।

    Hitwicket 2017 - The Cricket Game of Strategy
    Hitwicket 2017 - The Cricket Game of Strategy

    Hitwicket 2017 - The Cricket Game of Strategy

    भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि इसे एक त्यौहार के तौर पर देखा जाता है। आपमें से कई लोग भी क्रिकेट के दीवाने होंगे। तो इस स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर खेलते हैं मेड इन इंडिया गेम Hitwicket 2017। इस गेम में आप क्रिकेट टीम भी खरीद सकते हैं और किसी भी टीम को ऑनलाइन चैलेंज कर सकते हैं। इस गेम की अच्छी बात यह है कि इसे आप 2जी कनेक्टिविटी पर भी आसानी से खरीद सकते हैं। गेम को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    Ultimate Parking Simulator
    Ultimate Parking Simulator

    Ultimate Parking Simulator

    यह एक पार्किंग गेम है। इस गेम के जरिए आप अपनी ड्राइविंग टेस्ट ले सकते हैं। इस गेम में आपको गाड़ियों के 15 मॉडल्स मिलेंगे। इसमें आपको कार, बस, ट्रक, ट्रेलर औ एंबुलेंस जैसी गाड़ियां मिलेंगी। इस गेम में रेसिंग के लिए 20 लेवल और चैलेंज के लिए 100 लेवल हैं। इसे भी प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें