Vodafone Idea के इन 3 प्रीपेड प्लान्स में रोज मिलेगा 2GB डाटा, किसी भी नेटवर्क पर कर सकेंगे फ्री कॉल

कोरोना काल में हर व्यक्ति अपने घर में ज्यादा समय बिता रहा है। कोई वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) कर रहा है, तो कोई ऑनलाइन क्लास कर रहा है। इन सब के लिए ज्यादा डाटा की जरूरत है। ऐसे में वोडाफोन-आईडिया (Vodafone Idea) के ज्यादा डाटा वाले प्रीपेड प्लान्स आपके बड़े काम आ सकते हैं। आज हम आपको वोडाफोन-आईडिया के तीन ऐसे प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें आपको प्रतिदिन 2GB डाटा इस्तेमाल करने को मिलेगा। इसके अलावा इन प्लान्स में आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं। इन पैक्स में आपको और भी सुविधाएं मिलती हैं। तो डालते हैं एक नजर,
इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में कंपनी की तरफ से कुल 56 GB का डाटा दिया जा रहा है, जहां ग्राहक प्रति दिन 2GB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में आपको हर रोज 100 एसएमएस करने को मिलेंगे। वोडाफोन के 299 रुपये प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग करने को मिलता है। 2GB डाटा वाला यह वोडाफोन का सबसे सस्ता प्लान है।
इस प्लान में कंपनी की तरफ से कुल 112 GB का डाटा दिया जा रहा है, जहां ग्राहक प्रति दिन 2GB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में आपको हर रोज 100 एसएमएस करने को मिलेंगे। इस प्लान में ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं। वोडाफोन के 449 रुपये प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
अगर आप हर महीने प्लान को रिचार्ज करने की टेंशन से छुट्टी पाना चाहते हैं, तो वोडाफोन का 699 रुपये का प्लान आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में कंपनी की तरफ से कुल 168 GB का डाटा दिया जा रहा है। वोडाफोन के 699 रुपये प्लान में ग्राहकों को प्रति दिन 2GB हाईस्पीड डाटा इस्तेमाल करने को मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में आपको हर रोज 100 एसएमएस करने को मिलेंगे। इस प्लान में ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं।
- Google Chrome में पासवर्ड सेव करना पड़ सकता है भारी, हैक हो सकते हैं आपके अकाउंट, इस तरह करें डिलीट
- 9 सितंबर को होगी Redmi 9A की दूसरी सेल, 6799 रुपये की शुरुआती कीमत में जानें क्या है खास
- Reliance Jio Fiber: फ्री ट्रायल पैक का 5 सितंबर से यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल, मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट
- OnePlus 8T के फीचर्स हुए लीक, प्रोसेसर से कैमरा तक की सारी जानकारी आई सामने