9 सितंबर को होगी Redmi 9A की दूसरी सेल, 6799 रुपये की शुरुआती कीमत में जानें क्या है खास

Xiaomi के नए स्मार्टफोन Redmi 9A की आज यानी 4 सितंबर को पहली सेल थी। ग्राहकों के लिए यह स्मार्टफोन अमेजन इंडिया (Amazon India) और एमआई डॉट कॉम (mi.com) पर बिक्री के लिए उपलब्ध था। लेकिन अगर आप इस स्मार्टफोन को शुक्रवार को नहीं खरीद पाए, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Redmi 9A की दूसरी सेल 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी।
बता दें कि Redmi 9A चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन में से एक है। ग्राहक 9 सितंबर को इसे अमेजन इंडिया और एमआई डॉट कॉम पर खरीद सकेंगे।

Redmi 9A की कीमतों के बारे में बात करें तो भारतीय बाजार में इसके 2GB/32GB वेरिएंट की कीमत 6,799 रुपये है। वहीं, इसके 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, नेचर ग्रीन और सी ब्लू कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

Redmi 9A में 6.53 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1600×720 पिक्सल्स रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। इसके स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए मीडिया टेक हीलियो G25 SoC चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह फोन MIUI 12 इंटरफेज पर रन करता है। इसमें डुअल नैनो सिम स्लॉट दिया गया है। इसमें 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यूजर्स इसकी स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ा सकते हैं।
- Reliance Jio Fiber: फ्री ट्रायल पैक का 5 सितंबर से यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल, मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट
- OnePlus 8T के फीचर्स हुए लीक, प्रोसेसर से कैमरा तक की सारी जानकारी आई सामने
- Tecno का Camon 16 Premier हुआ लॉन्च, फोटोग्राफी के लिए रियर में दिए गए हैं 4 कैमरे
- क्या देख कर स्मार्टफोन खरीदते हैं भारतीय ग्राहक, पढ़ें हैरान करने वाली रिपोर्ट