OnePlus 8T के फीचर्स हुए लीक, प्रोसेसर से कैमरा तक की सारी जानकारी आई सामने

OnePlus 8T को लॉन्च करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर इसके फीचर्स को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। वहीं, इस बीच ऑनलाइन इसके स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। OnePlus फोन जिसे Kebab कोडनेम से भी पहचाना जा रहा है, उसमें यूजर्स को 120Hz का डिस्प्ले मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 8T में फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वाड कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। इसके रियर में कंपनी 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर दे सकती है। हालांकि, OnePlus की तरफ से इन अफवाहों और रिपोर्ट्स पर कोई भी बयान या जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी के पुराने रिकॉर्ड्स को देखा जाए तो OnePlus साल में दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लॉन्च करता है। ऐसे में अब अगला नंबर OnePlus 8T का हो सकता है।
Android Central की रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 8T में 120Hz का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह OnePlus 8 से अलग होगा, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले मिलता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो फोटोग्राफी के लिए OnePlus 8T के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कंपनी इसके रियर में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दे सकती है। इसके साथ इसके रियर में 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस दिया जा सकता है।
रिपोर्ट्स का दावा अगर सही हुआ तो फोटोग्राफी फीचर्स के मामले में OnePlus 8T बिलकुल OnePlus 8 जैसा हो सकता है। बता दें कि OnePlus 8 के रियर में भी 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। हालांकि, Android Central के मुताबिक OnePlus 8T में नए सेंसर वाले कैमरा दिए जाएंगे, जिससे यूजर्स को बेतरीन पिक्चर क्वालिटी मिलेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 8T एंड्रॉयड 11 के साथ OxygenOS 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर रन करेगा। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ SoC प्रोसेसर दे सकती है। इसमें 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा इसमें 65W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
- Tecno का Camon 16 Premier हुआ लॉन्च, फोटोग्राफी के लिए रियर में दिए गए हैं 4 कैमरे
- क्या देख कर स्मार्टफोन खरीदते हैं भारतीय ग्राहक, पढ़ें हैरान करने वाली रिपोर्ट
- दिल खोल कर चलाएं इंटरनेट, Airtel के इन 7 प्लान्स में रोज मिलता है 2GB डाटा, कीमत 298 रुपये से शुरू
- 16 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Infinix Note 7, इन खासियतों से होगा लैस