Google Chrome में पासवर्ड सेव करना पड़ सकता है भारी, हैक हो सकते हैं आपके अकाउंट, इस तरह करें डिलीट

Google Chrome सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला वेब ब्राउजर है। इसमें दिए गए हाईटेक फीचर्स ही इसे सबसे खास और अलग बनाते हैं। यह वेब ब्राउजर यूजर फ्रेंडली है, जिसके कारण इसे आसानी से समझा और इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल क्रोम जितना फास्ट और एडवांस है, उतना ही यह आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है।
दरअसल बार-बार पासवर्ड को इंटर न करना पड़े इसके लिए ज्यादा तर यूजर्स पासवर्ड को गूगल क्रोम ब्राउजर में सेव कर लेते हैं। उदाहरण के लिए जैसे Twitter और Facebook का यूजर्स सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इन्हें ओपेन करने के लिए बार-बार पासर्वड न डालना पड़े इसके लिए वे इनके पासर्वड को गूगल क्रोम के वेब ब्राउजर पर सेव कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। खासकर तब जब आप ऑफिस या किसी दूसरे व्यक्ति का लैपटॉप या डेस्कटॉप इस्तेमाल कर रहे हों पर। इसके अलावा घर के सिस्टम में भी इन पासवर्ड को सेव करना आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। दरअसल अगर आप पासवर्ड सेव करते हैं और आपका सिस्टम किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ लग जाता है, तो वह आपके इन अकाउंट्स को आसानी से एक्सेस कर सकता है, और आपका पर्सनल डाटा लीक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप गूगल क्रोम से अपने सेव किए हुए पासवर्ड को डिलीट कर सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर,
अपने पीसी या लैपटॉप पर गूगल क्रोम ब्राउजर को ओपेन करें। यहां ऊपर एड्रेस बार में दायीं ओर आपको तीन डॉट वाले मैन्यू बटन दिखाई देंगे। इन पर क्लिक करें।यहां आपको Settings का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।इसके बाद आपको बायीं ओर मैन्यू में Autofill का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।Autofill सेक्शन में आपको तीन ऑप्शन्स दिखाई देंगे। इनमें Passwords ऑप्शन पर क्लिक करें।यहां आप थोड़ा सा नीचे स्क्रॉल करके Saved Password सेक्शन में उन सभी वेबसाइट्स को देख सकेंगे, जिनमें आपने पासवर्ड सेव कर रखा है।
Saved Password सेक्शन में आपको तीन कॉलम दिखाई देंगे। इनमें Website कॉलम में वो सभी वेवसाइट्स दिखाई देंगी जिनमें आपका पासवर्ड सेव है। Username के नीचे आप उन वेबसाइट्स में अपने यूजरनेम को देख सकते हैं। इसके बगल में आपको Password का ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बगल में 'आंख' वाला आइकन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके कोई भी आपका पासवर्ड देख सकता है। ऐसे में इस आंख वाले आइकन के बगल में आपको तीन डॉट्स दिखाई देंगे, उस पर क्लिक करें। यहां आपको remove का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करके आप सेव पासवर्ड को डिलीट कर सकते हैं।
- 9 सितंबर को होगी Redmi 9A की दूसरी सेल, 6799 रुपये की शुरुआती कीमत में जानें क्या है खास
- Reliance Jio Fiber: फ्री ट्रायल पैक का 5 सितंबर से यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल, मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट
- OnePlus 8T के फीचर्स हुए लीक, प्रोसेसर से कैमरा तक की सारी जानकारी आई सामने
- क्या देख कर स्मार्टफोन खरीदते हैं भारतीय ग्राहक, पढ़ें हैरान करने वाली रिपोर्ट