क्रोम ब्राउजर में खुद का Ad Blocker देने की तैयारी में गूगल

अभी तक आप गूगल के क्रोम ब्राउजर में अलग से एड ब्लॉकर इंस्टॉल कर रहे हैं लेकिन अब आपको इसकी जरूरत नहीं होगी, क्योंकि गूगल जल्द ही क्रोम में खुद का एड ब्लॉकर देने वाला है। यह भी हो सकता है कि क्रोम में एड ब्लॉकर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रोम में डिफॉल्ट रूप से आने वाला गूगल का एड ब्लॉकर उन सभी एड को ब्लॉक कर देगा जो यूजर्स को परेशान करते हैं। इनमें पॉपु अप, वीडियो-ऑडियो जैसे एड शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें- फेसबुक ला रहा है ऐसी टेक्नोलॉजी, आप सोचेंगे और हो जाएगा टाइप
दुनिया भर के 50 फीसदी से ज्यादा यूजर्स पर गूगल का कब्जा है। ऐसे में क्रोम ब्राउजर में खुद का एड ब्लॉकर देना यूजर्स के लिए बहुत बड़ा तोहफा होगा, क्योंकि कई सारे एड ब्लॉकर तो फ्री हैं लेकिन कई ऐसे भी हैं जिनके लिए मोटे पैसे खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि गूगल ने अभी इसकी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन कहा जा रहा है कि अगले 2-3 सप्ताह में इसकी घोषणा हो सकती है।