Google One VPN: गूगल ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, इस फीचर को बंद करने का किया एलान
गूगल वन वीपीएन फीचर बंद होने वाला है। गूगल ने ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले कुछ महीनों में इसे बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस फीचर को अक्टूबर 2020 में पेश किया गया था।

विस्तार
दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने एक बड़ा कदम उठाया है। जी हां, इस खबर से यूजर्स को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल गूगल वन वीपीएन फीचर बंद होने वाला है। गूगल ने ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले कुछ महीनों में इसे बंद कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस फीचर को अक्टूबर 2020 में पेश किया गया था। इसका मकसद था एंड्रॉइड यूजर्स को ऑनलाइन स्तर पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करना। गूगल वन वीपीएन फीचर डेटा सुरक्षा में भी मदद करता है।
गूगल वन वीपीएन का शुरुआती प्रीमियम प्लान 9.99 डॉलर प्रति महीना है, हालांकि मार्च 2023 में इसके प्लान की कीमत में कटौती की गई थी। कीमत कम होने के बाद भी इसे उपयोग करने में कमी देखी गई। गूगल ने कहा है कि वीपीएन सर्विस के यूजर्स की संख्या काफी है। गूगल वन ने हाल ही में 100 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा भी छुआ था। गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कहा कि इतना बड़ा यूजर्स बेस होना इसकी बड़ी उपलब्धि है, हालांकि इसके बाद भी इस सेवा का काफी कम लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।
अगर आपके पास गूगल पिक्सल की 7 सीरीज हैं तो आपके घबराने की जरूरत नहीं है। गूगल के मुताबिक, साल 2022 में पेश हुई पिक्सल 7 सीरीज में ये सुविधा जारी रहेगी। इसके अलावा पिक्सल 8 सीरीज में भी इसका इसतेमाल जारी रहेगा। गूगल ने बताया है कि इस संबंध में यूजर्स को नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दे दी गई है।
- SWAYAM Plus: स्वयं प्लस पोर्टल से कर सकते हैं कई सारे डिजिटल कोर्सेज, जानें शर्तें और जरूरी सवालों के जवाब
- गेमर्स से मिले पीएम मोदी: कहा- गुजरात कैसे पहुंची यह बीमारी, भगवान करे मुझे इसकी आदत ना लगे
- गेमर्स से मिले पीएम मोदी: क्या ऑनलाइन गेमिंग पर लगेगी पाबंदी? पढ़ें पीएम मोदी ने क्या कहा?
- AI Influencers: अब सोशल मीडिया पर प्रमोशनल वीडियो बनाएंगे एआई इंफ्लूएंसर्स, TikTok ने की बड़ी तैयारी