जल्द ही गूगल अर्थ पर शेयर कर सकेंगे फोटो-वीडियो

अभी तक आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल प्लस और ट्विटर पर भी स्टोर शेयर कर रहे हैं और वीडियो-फोटो शेयर कर रहे हैं लेकिन आने वाले कुछ सालों में आप गूगल अर्थ पर भी स्टोरी, फोटो और वीडियो शेयर कर सकेंगे। इसके लिए Voyager नाम के टूल की मदद ली जाएगी। इसकी जानकारी अल्फाबेट आईएनसी के प्रोग्रामिंग चीफ ने ब्राजिल में एक कार्यक्रम में दी है।
वहीं गूगल अर्थ के डायरेक्टर रेबिक्का मोरे (Rebecca Moore) ने मीडिया को बताया कि यूजर्स आने वाले सालों में बिना एडिट किए फोटो-वीडियो जैसे कंटेंट को गूगल अर्थ पर पब्लिक और प्राइवेट तौर पर शेयर कर सकेंगे।
गूगल अर्थ पर अपने परिवार का इतिहास, फेवरेट जगह जैसे कंटेंट अपलोड हो सकेंगे, हालांकि मोरे ने गूगल के इस प्रोजेक्ट पर होने वाले खर्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा इस नए प्रोजेक्ट से गूगल का मकसद पैसे कमाना नहीं होगा।
गूगल अर्थ गूगल मैप की तरह ही है। इसके जरिए आप पूरी दुनिया का नक्शा कंप्यूटर या मोबाइल की मदद से 3डी में देख सकते हैं।