अब फेसबुक ऐप से ही करें शॉपिंग, कहीं और जाने की जरूरत नहीं

वैस तो फेसबुक के आप कई सारे फीचर्स जानते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना किसी दूसरी साइट पर गए फेसबुक ऐप से ही शॉपिंग कर सकते हैं। यानी आपको शॉपिंग के किसी दूसरी साइट पर जाने या शॉपिंग के ऐप को फोन में रखने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे मनचाहे प्रोडक्ट की डिलीवरी करा सकते हैं। अगली स्लाइड में जानें फेसबुक ऐप से मनचाही खरीदारी का तरीका।

सबसे पहले अपने फेसबुक ऐप को अपडेट करें। अब ऐप के राइट साइड में दिख रहे 3 डॉट वाले बटन पर क्लिक करें। आपके सामने एक ड्रॉप डाउन मीनू खुलेगा।

सामने आए मीनू बार में आपको शॉप का आईकन और बटन दिखेगा। उस बटने पर क्लिक करने पर आपके सामने एक विंडो खुलेगी जिसमें सबसे ऊपर प्रोडक्ट सर्च करने के लिए सर्च बार दिखेगा, उसके नीचे कैटेगरी, एक्टिविटी और एक सर्च का बटन दिखेगा। इसके नीचे कई सारे प्रोडक्ट आपको दिखेंगे।