व्हाट्सऐप-अमेजॉन की प्राइवेसी पॉलिसी सबसे खराब, मिले सिर्फ 2 स्टार

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 12 Jul 2017 02:10 PM IST
WhatsApp and Amazon privacy policy very poor, Got only two star
Whatsapp

    अपने यूजर्स को डिफॉल्ट रूप से एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के दावे के बावजूद व्हाट्सऐप की प्राइवेसी बहुत ही कमजोर बताई जा रही है। डिजिटल राइट्स की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स के डाटा को सरकार के साथ शेयरिंग को लेकर व्हाट्सऐप की पॉलिसी कमजोर है।

    वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक, एप्पल और गूगल अपने यूजर्स के डाटा को लेकर ज्यादा सतर्क हैं। इसका खुलासा इलेक्ट्रॉनिक फाउंडेशन (EFF) की उस रिपोर्ट में किया गया है जो Who Has Your Back के नाम से प्रकाशित हुई है।

    रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप ने कभी इस बात को स्पष्ट किया ही नहीं कि वह यूजर्स के डाटा को थर्ड पार्टी के साथ शेयर करता है या नहीं और ना ही कभी ये बताया कि यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल सर्विलांस के लिए होता है। रिपोर्ट में अमेजॉन की प्राइवेसी पॉलिसी पर भी सवाल उठाए गए हैं।

    EFF ने अमेजॉन और व्हाट्सऐप को यूजर्स की प्राइवेसी मामले में सबसे कम रेटिंग दी है। इन दोंनो कंपनियों को सिर्फ 2 स्टार की रेटिंग मिली है। वहीं Adobe, Dropbox, Lyft और उबर को 5 स्टार और एप्पल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट को 4 स्टार की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें