जेन का सस्ता 4G स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें एक साथ चलेगा दो व्हाट्सऐप

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जेन मोबाइल ने अपना नया 4जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने नया बजट स्मार्टफोन एडमायर मेटल लॉन्च किया है। इस घरेलू स्मार्टफोन की कीमत 5,749 रुपये है। जेन का यह स्मार्टफोन 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। फोन में सबसे खास फीचर ट्विन व्हाट्सऐप का है। इस फोन में आप एक साथ दो व्हाट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। जेन के इस स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले लगा है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के सुरक्षित किया गया है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर लगा है। फोन 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज कैपेसिटी के साथ आता है। फोन के स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : पावर बैंक खरीदने से पहले जान लें ये 7 बातें, नहीं तो लग सकता है चूना
डुअल सिम सपोर्ट वाले एडमायर मेटल के कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और फ्रंट फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। कंपनी ने फोन शैंपेन और मैटेलिक ग्रे कलर में उपलब्ध है। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी लगी है।